Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के इटावा में 7 मई को सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि हादसा बरहपुरा थाना क्षेत्र के तहत एटावा-आगरा रोड पर रेलवे ब्रिज के पास हुआ, जब मोटरसाइकिल पर सवार 10वीं कक्षा के दो छात्रों को तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों छात्रों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Uttar Pradesh: स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रिंस (16) और अर्पित (15) के रूप में हुई। दोनों करीबी दोस्त थे। पुलिस के अनुसार, टीसी लेने स्कूल गए छात्रों के घर लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Etawah Road Accident: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की सूचना मिलने के बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने दुर्घटना में शामिल प्राइवेट बस को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, चालक हादसे के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की कई टीमें फरार चालक की तलाश कर रही हैं।

ALSO READ: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सामूहिक विवाह: बंधन में बंधेंगे 2,300 से ज्यादा जोड़े


Download Android App
Download iOS App




