यूपी की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जिला से लेकर जोन स्तर तक लगातार समीक्षा करते रहने के निर्देश दिये हैं। बता दें सीएम योगी ने कहा कि समीक्षा बैठकों में अपराधिक घटनाओं से लेकर पेंडिंग मामलों पर चर्चा हो और लापरवाही करने वालों पर एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि हर घटना एक सबक होती है, इससे फील्ड में तैनात अधिकारी सीख लें और एक्टिव रहें ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं न हों और समय रहते उनको रोका जा सके।
SSP-SP को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिये
आपको बता दें सीएम ने आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने, शिकायती पत्रों के शत-प्रतिशत निस्तारण, चार्ज शीट और पेंडिंग मामलों के तेजी से निस्तारण को लेकर जिले के एसएसपी-एसपी को हर थाने की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिये।
प्रदेश में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा-सीएम
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश का माहौल है। इसे सभी को समझना होगा।
Uttar Pradesh: पुलिसवालों के एक-एक दिन के काम का होगा हिसाब, CM योगी ने किया खास इंतजाम
Summary :
यूपी की कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जिला से लेकर जोन स्तर तक लगातार समीक्षा करते रहने के निर्देश दिये हैं। बता दें सीएम योगी ने कहा कि समीक्षा बैठकों में अपराधिक घटनाओं से लेकर पेंडिंग मामलों पर चर्चा हो और लापरवाही करने वालों पर एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि हर घटना एक सबक होती है, इससे फील्ड में तैनात अधिकारी सीख लें और एक्टिव रहें ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं न हों और समय रहते उनको रोका जा सके। SSP-SP को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिये आपको बता दें…


Download Android App
Download iOS App



