UP: फिरोजाबाद की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत, 6 घायल

Summary :

Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के नौशेरा में मंगलवार की देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। Highlights यूपी के फिरोजाबाद में बड़ा हादसा पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट चार की मौत, छह घायल पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट यूपी के फिरोजाबाद से एक बड़ा हादसा सामने आ रहा है। बता दे देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में फिस्फोट होने की खबर सामने रही है। इस हादस में अब तक चार लोगों की मौत हो गई और 6 घायल है जिनका इलाज जारी है। वरिष्ठ…

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के नौशेरा में मंगलवार की देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

Highlights

  • यूपी के फिरोजाबाद में बड़ा हादसा
  • पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट
  • चार की मौत, छह घायल

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

यूपी के फिरोजाबाद से एक बड़ा हादसा सामने आ रहा है। बता दे देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में फिस्फोट होने की खबर सामने रही है। इस हादस में अब तक चार लोगों की मौत हो गई और 6 घायल है जिनका इलाज जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Uttar Pradesh

6 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण मकान ढह गया और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक मकान में पटाखे रखे हुए थे और वहां विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण पास के मकान की छत ढह गई। पुलिस ने मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला… 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 4 लोगों की मौत हो गई…आगे भी बचाव अभियान जारी है,” आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार ने बताया।

मलबे में दबे लोगों के लिए बचाव कार्य जारी

इस बीच, फिरोजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट रमेश रंजन ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। फिरोजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट रमेश रंजन ने कहा, “बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है। जिला अस्पताल और उप-जिला अस्पताल दोनों ही हाई अलर्ट पर हैं…डॉक्टरों की टीम, एम्बुलेंस, अग्निशमन दल, आपदा दल, सभी घटनास्थल पर मौजूद हैं।” अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan