उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा हैं कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य के कारणों और बढ़ती उम्र को देखते हुए इस्तीफा दिया हैं। माना जा रहा हैं कि अभी कुछ और मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों की छुट्टी तय थी।
जानकारी के अनुसार राजेश अग्रवाल के अलावा चेतन चौहान, मुकुट बिहारी वर्मा, स्वाति सिंह और अनुपमा जायसवाल ने भी इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने उनको ( राजेश अग्रवाल) को वित्तमंत्री बनाया गया था वहीं, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह बरेली कैंट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे।
वह पेशे से व्यापारी हैं और 2004 से 2007 तक वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 15 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। बुलंदशहर की शिकारपुर सीट से विधायक अनिल शर्मा, मुजफ्फरनगर से विधायक कपिल देव अग्रवाल, फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से उदय भान सिंह, पूर्वांचल के सतीश द्विवेदी के नाम पर अटकलें तेज हैं।वहीं, दल बहादुर कोरी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। साथ ही एमएलसी अशोक कटारिया का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि अब वे 76 वर्ष के होने जा रहे हैं। पार्टी की रीती-निति के अनुसार अपना त्याग पत्र भाजपा नेतृत्व को दो दिन पहले ही सौंप चुके हैं। उन्होने आगे लिखा है कि उनकी जगह कुछ नए और योग्य चेहरों को काम करने का अवसर दिया जाए।


Download Android App
Download iOS App



