उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। सिंह के पौत्र और उत्तर प्रदेश के तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट में कहा पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय बाबू जी श्री कल्याण सिंह जी के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है।
प्रभु श्री राम जी से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। सूत्रों के मुताबिक 88 साल के सिंह को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



