उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसकी चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़िता के परिवार में मातम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला जनपद फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव मरसलगंज का है। जहां गांव का ही रहने वाला युवक लड़की के साथ अक्सर छेड़छाड़ किया करता था। और शौच के समय अक्सर उसके अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों और गांव के लोगों को दिखाया करता था।
इसकी जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने आरोपी लड़के घर पाए शिकायत भी की। लेकिन दबंग आरोपियों ने लड़की के भाई की बुरी तरह से पिटाई कर दी। लड़की को घर पर अकेला देखकर आरोपी उसके घर आ गए और धमकी दी उसके भाई को जान से मार देंगे।

जिसके बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन अचानक घर के अन्य परिजन गए और उसको बचा लिया। तुरंत ही उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने लड़की के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी लेकिन दबंग आरोपी को पुलिस ने गिरप्तार नहीं किया था।


Download Android App
Download iOS App



