Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने एक स्कूल का निरीक्षण करके शिक्षा की गुणवत्ता की भी जांच की। बच्चों से पहाड़ा भी सुना।
लखनऊ में समीक्षा बैठक
नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री की नियुक्ति की गई है। मुझे कानपुर और मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PM मोदी और सीएम योगी के कार्यों की सरहाना
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के हित के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी देश की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना रहे हैं। इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कोई चूक न हो इसके लिए समीक्षा बैठक की गई है। इससे पहले भी हमने कई बार समीक्षा बैठक की है।
समस्याओं को प्राथमिकता देने के कड़े निर्देश दिए
इस दौरान मंत्री नंद गोपाल ने सभी विभागों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना सीओजी नंबर उठाएं और लोगों की समस्या का समाधान करें। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने के कड़े निर्देश दिए ।
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्कूलों का निरीक्षण करके शिक्षा की गुणवत्ता की भी जांच की और बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे।
(Input From IANS)


Download Android App
Download iOS App



