उत्तर प्रदेश : नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या

Summary :

जनपद की रेणुकूट नगर पंचायत के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ़ बबलू की अज्ञात बदमाशों ने सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जनपद की रेणुकूट नगर पंचायत के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ़ बबलू की अज्ञात बदमाशों ने सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेणुकूट के कटरा में सोमवार देर रात मोटरसाइकिल सवार कुछ नक़ाबपोशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले एक बदमाश ने उनके पैर भी छुए थे। 

अनुच्छेद 370 : केंद्र के फैसले की संवैधानिक वैधता पर 14 नवंबर से सुनवाई करेगा SC

उन्होंने बताया कि उन्हें तीन गोलियां लगी थी। तुरंत उन्हें ‘हिण्डाल्को अस्पताल’ ले जाया गया, जहां से इलाज के लिए उन्हें वाराणसी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने उनकी मौत की पुष्टि की है। जबकि क्षेत्राधिकारी ज्ञानप्रकाश राय ने कहा कि हत्या का कारण राजनैतिक प्रतिद्वंदिता भी हो सकती है।
अपर पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने मंगलवार को बताया कि शिव प्रताप सिंह की हत्या के मामले में उनके चचेरे भाई अवनीश सिंह ने रेणुकूट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह सहित कुल छह लोगों के खिलाफ पिंपरी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने भादंवि की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Desk Team