उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे पर है। यहां के लोगों को 419 करोड़ 75 लाख की परियोजनओं का तोहफा मिला है। सीएम योगी ने 255 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है।जिसमें से 149 परियोजनाएं लोकार्पण और 106 परियोजनाएं शिलान्यास की हैं। यह परियोजना सड़क, गांव का विकास, नगर विकास, चिकित्सा, शिक्षा और पशुपालन के लिए है।
अगले वर्ष तक इसे चालू कर दिया जाएगा
बता दे कि सीएम योगी ने कहा कि यहां आने से पहले हमने तापीय विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया है। 12 हजार 300 करोड़ की लगात विद्युत उत्पादन का इतना बड़ा संयंत्र लग रहा है। अगले वर्ष तक इसे चालू कर दिया जाएगा। तो यहां से 1320 मेगावाट की विद्युत का उत्पादन होना शुरू हो जाएगा। यहां पावर का स्टेशन एटा के विकास को एक नई पहचान देगा और यहां के विकास में बड़ी भूमिका का निर्वाहन भी करेगा।
दूसरी यूनिट का काम जून 2023 तक पूरा हो जाएगा
आगे सीएम योगी ने कहा कि मैं यहां विद्युत परियोजना का निरीक्षणकरने आया था क्योंकि कोरोना काल के समय ऐसा लगता था कि ये प्रोजेक्ट काफी पूरा ही नहीं हो पाएगा। लेकिन अब इंजीनियरों का कहना है कि मार्च 2023 तक यहां पर पहली यूनिट 660 मेगावॉट के साथ काम शुरू कर देगी।साथ ही दूसरी यूनिट सेकंड का काम जून 2023 तक पूरा करते हुए विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा। इस परियोजना से देश के अंदर जहां भी विद्युत की सप्लाई हो वहां पर एटा का नाम जरूर दर्ज किया जाए ताकि लोगों के सामने एटा की एक नई पहचान बन जाए।


Download Android App
Download iOS App



