Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर 7 मई को वोटिंग है। इसमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटें हैं। इन सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
Highlights
- तीसरे चरण में चुनाव की तैयैरियां शुरू
- आज उत्तर प्रदेश जाएंगे पीएम मोदी
- इटावा और सीतापुर जनसभा में होंगे शामिल
दोपहर 12:30 बजे इटावा जनसभा में होंगे जनसभा
PM नरेंद्र मोदी रविवार को प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार करेंगे। वह इटावा और सीतापुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी दोपहर 12:30 बजे इटावा के भरथना में ककराई पक्का ताल के निकट जनसभा करेंगे।
2.30 बजे जाएंगे सीतापुर
फिर यहां से सीधे मोदी दोपहर करीब ढाई बजे सीतापुर पहुंचेंगे। यहां हरगांव में अवध शुगर मिल के सामने उनकी चुनावी जनसभा आयोजित की जा रही है। यहां पर वह पार्टी के सीतापुर से प्रत्याशी राजेश वर्मा, धौरहरा से प्रत्याशी रेखा वर्मा व खीरी से प्रत्याशी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे।
फैजाबाद लोकसभा सीट पर पीएम मोदी करेंगे रोड शो
फैजाबाद लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी लल्लू सिंह के पक्ष में वह रोड शो करेंगे। उनका रोड शो अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पथ सुग्रीव कला से वह लता मंगेशकर चौक तक होगा।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हरदोई, इटावा व अयोध्या में पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। वह सुबह 11:35 बजे हरदोई के मल्लावां में जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं इटावा व अयोध्या में योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर एक बजे बदायूं में बिरूआबाड़ी मंदिर से परशुराम चौक तक रोड शो करेंगे।
वहीं केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा भी बदायूं में रहेंगे और वह यहां जनसंपर्क करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मनजीत सिंह सिरसा कानपुर में भाग्यराज पैलेस में शाम चार बजे सिख सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उधर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा के प्रवास पर रहेंगे। मौर्य की सभा दोपहर 12:35 बजे फतेहाबाद में सती माता मंदिर के निकट होगी। दूसरी सभा यहां बीएसएनएल ग्राउंड पर होगी।


Download Android App
Download iOS App






