Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद रामलला के दरबार में 15 मिनट तक रहेंगे। जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद रोड शो शुरू करेंगे। वहीं CM योगी अयोध्या में PM का करेंगे स्वागत।
Highlights
- अयोध्या जाएंगे PM मोदी
- रामनगरी में सियासी समीकरण साधेंगे पीएम मोदी
- रामलला का आशीर्वाद लेकर करेंगे मेगा रोड-शो
पीएम मोदी करेंगे रामलला के दर्शन
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारियों के साथ मतदाताओं को लुभा रही हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रामनगरी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां करीब दो घंटे रहेंगे। वह शाम छह बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 6.30 बजे से आठ बजे तक राममंदिर में दर्शन पूजन और रोड-शो का कार्यक्रम है। वह पहले रामलला का दर्शन करेंगे इसके बाद रोड-शो आरंभ होगा। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को सुग्रीव किला से लता चौक तक एक घंटे के रोड-शो के बाद वापस जाएंगे।
सीएम योगी करेंगे पीएम मोदी का स्वागत
उनके आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करने रामनगरी पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी के बाद मुख्यमंत्री उनके साथ-साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
एडीजी जोन अमरेंद्र ¨सह सेंगर ने रामनगरी पहुंच कर आइजी प्रवीण कुमार व एसएसपी राजकरन नैय्यर के साथ प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।


Download Android App
Download iOS App





