उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के सभी 15 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरण जारी रखने की योजना बना रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि मुफ्त राशन योजना मार्च 2022 तक जारी रहेगी। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में मुफ्त राशन वितरण एक का मुद्दा प्रमुख था, जिसके बाद भाजपा ने राज्य में सत्ता बरकरार रखी।
राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में लोटे योगी
यह योजना पिछले दिसंबर में चार महीने के लिए शुरू की गई थी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि इसी योजना को जारी रखने के प्रस्ताव पर सरकार के स्तर पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है और इस संबंध में एक प्रस्ताव नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में रखे जाने की संभावना है। माना जाता है कि चार महीनों में लगभग 4800 करोड़ रुपये खर्च करने वाली मुफ्त भोजन वितरण योजना ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को हाल ही में फायदा पहुंचाया है। 37 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई राजनीतिक दल राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटा है।
लोकसभा की 543 सीटों में से 80 सीटें उत्तर प्रदेश में
अधिकारी ने कहा कि योजना को जारी रखते हुए पार्टी विपक्ष को यह संदेश भी देना चाहती है कि चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को लगातार यह बताकर भ्रमित करने की कोशिश कर रहे थे कि चुनाव के बाद मुफ्त भोजन वितरण समाप्त हो जाएगा। भाजपा के सूत्रों ने यह भी कहा कि योगी सरकार द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव तक मुफ्त राशन जारी रखने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इस साल मार्च से आगे बढ़ाए जाने के बाद यह योजना कब तक जारी रहेगी। संसदीय चुनाव 2024 की शुरूआत में होने हैं। लोकसभा की 543 सीटों में से 80 सीटें उत्तर प्रदेश में हैं।


Download Android App
Download iOS App



