उत्तर प्रदेश में देवरिया के मदनपुर थाने में चोरी के आरोप में युवक की बर्बरतापूर्वक पिटाई करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर दिनेश सिंह यादव ने गुरूवार को ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि महेन गांव निवासी सुमित गोस्वामी को पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ था। पूछताछ के लिये उसे थाने ले जाया गया जहां तीन सिपाहियों ने उसकी बर्बर तरीके से पिटाई की। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें सिपाही पिटाई के दौरान उसके गले पर बूट रखे हुये थे।
उन्होने बताया कि वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के बाद हेड कांस्टेबल लाल बिहारी, कांस्टेबल चंद्रकौलेश्वर सिंह और डायल 112 में कार्यरत सिपाही जितेंद, यादव को पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने बुधवार देर रात निलंबित कर दिया है और पीड़ति युवक की तहरीर पर तीनों सिपाहियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा थाने में दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



