उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने कैण्ट क्षेत्र से वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 21 मोटर साइकिलें बरामद की। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैण्ट थाने की पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए रविवार रात चेकिंग के दौरान जे पी मेहता तिराहे के पास घेराबंदी कर वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों शुभम सिंह, सचिन कुमार गौतम, बबलू राजभर, सुभाष कुमार और दीपक कुमार पटेल को गिरफ्तार किया।
उनके कब्जे एवं निशादेही पर चोरी की 21 मोटर साइकिलें और बाइक का कटा इजन बरामद किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनका चोरी करने का एक संगठित गिरोह है, जो वाराणसी जिले के आसपास से वाहनों की चोरी कर, उनकी नम्बर प्लेट बदलकर, फर्जी कागजात तैयार कर, ग्राहक मिलने पर वाहनों को बेच देते हैं। गिरोह ने वाहन चोरी की कई घटनाओं को करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में दो वाराणसी के जबकि तीन जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। पकड़ गये चोरों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



