उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री तथा भाजपा विधायक विजय कश्यप का मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया।
मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा सीट से विधायक कश्यप ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह लोक हित के कार्यों के लिए समर्पित थे।
मोदी ने ट्वीट किया, “ भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े नेता थे और सदा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!।”


Download Android App
Download iOS App



