ये कैसा पागलपन ! अपमान का बदला लेने के लिए बेजुबानों की चढ़ा दी बलि

Summary :

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने पड़ोसी के 11 कबूतरों को मार डाला। यह वाकया बड़ा ही हैरतअंगेज है।

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने पड़ोसी के 11 कबूतरों को मार डाला। यह वाकया बड़ा ही हैरतअंगेज है। 11 कबूतरों को मारने की वजह भी बड़ी अजीब है दरअसल पड़ोसी ने उसे अपने घर के सामने थूकने से मना किया था जिसका बदला लेने के लिए उस शख्स ने  इन बेजुबानों की जान ले ली।
खबरों के मुताबिक, राहुल सिंह अपने पड़ोसी धर्मपाल सिंह के घर की छत पर चढ़ गया, जहां उसने एक पिंजरे में रखे 11 कबूतरों को एक पत्थर से मार डाला।बाद में धर्मपाल सिंह ने मृत कबूतरों का वीडियो बनाया और राहुल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जो घटना के बाद से फरार है।
पत्रकारों से बात करते हुए, धर्मपाल सिंह ने कहा कि राहुल उनके घर के सामने थूका करता था और उन्होंने उससे ऐसा नहीं करने के लिए कहा था, क्योंकि महामारी में इस तरह से थूकना मना है। बस इसी बात से शख्स गुस्से में आ गया और ‘अपमान’ का बदला लेने के लिए, राहुल ने सोमवार को धर्मपाल के कबूतरों को मार डाला।बागपत के सर्कल अधिकारी ओमपाल सिंह ने कहा, हमने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हम जल्द ही युवक को गिरफ्तार करेंगे।

Desk Team