क्या सीएम योगी ये बताने का कष्ट करेंगे कि ‘मिशन शक्ति’ कितना सफल रहा’ : प्रियंका गांधी

Summary :

उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई हालिया घटनाओं को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान कितना सफल रहा है।

उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई हालिया घटनाओं को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान कितना सफल रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके आरंभ के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

प्रियंका ने प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई घंटनाओं का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका ‘मिशन शक्ति’ कितना सफल रहा?’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘उप्र से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई।’’ 

UP उपचुनाव में मिली हार के बाद BSP ने बदली रणनीति, मिशन 2022 में अति-पिछड़ों पर भी रहेगा फोकस

Desk Team