बलिया जिले में एक मुस्लिम महिला ने अपने शौहर के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कनीज फात्मा नामक महिला ने रविवार को बलिया नगर कोतवाली में अपने शौहर महताब आलम पर खुद को तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कनीज का बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के चोरकैंड निवासी महताब आलम से साल 2004 में निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। कनीज का कहना है कि 23 जून 2019 को उसके शौहर और ससुराल के अन्य लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
हापुड़ में आपसी रंजिश के चलते BJP नेता की गोली मारकर हत्या
इस मामले में उसने बांसडीह कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला सिविल कोर्ट से होते हुए मध्यस्थता केन्द्र में पहुंचा। उसका आरोप है कि पिछली तीन सितम्बर को वह अपने दो बच्चों के साथ मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में अदालत आयी थी। न्यायालय से बाहर निकलने के दौरान पहुंचे उसके शौहर महताब सरेआम उसके साथ गाली-गलौज की और तीन तलाक दे दी। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



