उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जानवरों के प्रति कितना प्रेम है ये बात किसी से छिपी नहीं है। सीएम योगी का जानवरों के साथ प्रेम अक्सर दिख जाता है। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर यूपी के सीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें योगी आदित्यनाथ एक बिल्ली के साथ बातचीत करते हे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके सोफे पर एक बिल्ली बैठी है, सीएम योगी इस वीडियो में बिल्ली से बड़े प्रेम से कुछ पूछते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।
वायरल वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ सोफे पर बैठी एक बिल्ली से पूछ रहे हैं,”क्या कुछ खाएगी?” इस बात को कई बार दोहराते हैं, वहीं सोफे पर बैठी बिल्ली उन्हें खूब ध्यान से देख रही है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कुछ लोगों ने लिखा है कि योगी आदित्यनाथ और बिल्ली के बीच का प्रेम देखते ही बनता है। कई लोगों ने योगी आदित्यनाथ के जानवर प्रेम की सराहना की है।
एक @Sudhir_mish नाम के युवक ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से इस शेयर करते हुए लिखा ,”रामायण की चौपाई “संत हृदय नवनीत सामना” को ‘चरितार्थ’ करते हुये सीएम योगी जी।”
रामायण की चौपाई “संत हृदय नवनीत सामना” को ‘चरितार्थ’ करते हुये ,, सीएम योगी जी-https://t.co/wEWS19NJrb pic.twitter.com/Y3XbRKIyvZ
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) January 17, 2023


Download Android App
Download iOS App



