उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने आठ साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया, जिसमें सेवा, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में उपलब्धियों को गिनाया गया। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार को आठ साल पूरे हो चुके हैं। सरकार के आठ साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे हैं।
योगी सरकार ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड
दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने 2017 में पहली बार राज्य की कमान संभाली थी। तब से लेकर अब तक वे लगातार 8 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। सरकार की ओर से जारी इस बुकलेट में 8 साल में किए गए कामों के आधार पर रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है। सीएम आदित्यनाथ ने इसे सूचना विभाग की बुकलेट के रूप में लॉन्च किया। इस बुकलेट का विमोचन लखनऊ में किया गया।
सेवा, सुरक्षा और सुशासन पर फोकस
सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सीएम योगी ने बताया कि केंद्र सरकार और यूपी सरकार ने ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराने के लिए 25, 26 और 27 मार्च 2025 को सभी जिलों में ‘जनपदीय विकास उत्सव’ का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 10 वर्ष और राज्य सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों और जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी के आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, जिले में लोकार्पित और शिलान्यास की गई सभी परियोजनाओं की शिला पट्टिकाओं की एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाए।
पिछले चुनावों में कितनी सीटें मिली
आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 325 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने फिर से सरकार बनाई और इस बार गठबंधन ने 275 सीटें जीतीं।
Noida में तीन दिवसीय मेला, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मिलेगा लाभ


Download Android App
Download iOS App



