योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश शिया और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की बिक्री, खरीद और ट्रांसफर में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि कि केंद्र सरकार के कार्मिक, प्रशिक्षण एवं लोक शिकायत मंत्रालय के सचिव और जांच एजेंसी के निदेशक को सीबीआई जांच की सिफारिश संबंधित पत्र पहले ही भेज दिया गया है।
अधिकारी ने कहा, “प्रयागराज के कोतवाली पुलिस थाना और लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाना में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में कथित अनियमितताओं से संबंधित दो अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।” प्रयागराज में साल 2016 में और लखनऊ में मार्च 2017 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।


Download Android App
Download iOS App



