यूपी में 25 मार्च को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार उपलब्धियों पर बुकलेट जारी करेगी। मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में एक बुकलेट का रिलीज करेंगे, जिसमें प्रदेश भर में हुए कार्यों की जानकारी होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग बुकलेट तैयार की जा रही हैं, जिसमें वहां के कार्यों का उल्लेख किया गया है। महिला सशक्तिकरण, किसान, राज्य में कानून व्यवस्था, औद्योगीकरण आदि विभिन्न विषयों पर दो से तीन मिनट की शॉर्ट फिल्म भी साथ में रखी जा रही हैं। इन्हें 25 मार्च को दिखाया जाएगा।

फिल्मों को प्रदेश में बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा
फिल्मों को राज्य भर में डिस्प्ले स्क्रीन और एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इनमें से अधिकांश स्क्रीन लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, वाराणसी और प्रयागराज सहित बड़े शहरों में स्थित हैं। फिल्मों को पूरे दिन दिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री सचिवालय में एक अधिकारी ने कहा, मुख्यमंत्री लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां वह पिछले छह वर्षों में और विशेष रूप से पिछले एक साल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाएंगे और इसका पूरे राज्य और सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। बुकलेट्स सभी ग्राम पंचायतों, पुस्तकालयों और सरकारी कार्यालयों में उपलब्ध कराई जाएंगी।
सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों का किया जाएगा ज्रिक
बुक में दो सेक्शन्स होंगे, एक पिछले छह वर्षों की उपलब्धियों पर और दूसरा पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों पर। सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक विभाग द्वारा किए गए कार्यों को एक साथ रखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले जारी किए गए भाजपा के संकल्प पत्र और उनमें से कितने वादे पूरे किए गए, इस पर भी ध्यान दिया जाएगा।



Download Android App
Download iOS App



