लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर नवनिर्वाचित सांसदों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश प्रभारी जे पी नड्डा और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।
योगी ने कहा कि इन चुनावों में जनता ने प्रत्याशी और किसी पार्टी से उपर उठकर देश के प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए आगे आकर आक्रामक तरीके से मतदान किया। पूरे चुनाव भर यह देखने को मिला। आज इसका परिणाम है कि भाजपा ने देश भर में 303 सीटें हासिल कीं । उनमें से 64 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं।
योगी ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से परिचयात्मक बैठक करनी थी, जो अब शपथ ग्रहण और संसद सत्र के लिए दिल्ली का रूख करेंगे। मुख्यमंत्री ने सांसदों को दोपहर भोज भी कराया। बैठक में शामिल हुए सांसदों में स्मृति ईरानी और रवि किशन भी थे। स्मृति ने अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया जबकि रवि किशन ने गोरखपुर सीट पर जीत दर्ज की।


Download Android App
Download iOS App



