उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। दरअसल, भाजपा नेता मथुरा दत्त जोशी ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा का दामने थामने वाले हैं। जोशी के इस बयान से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। जोशी के इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा में कांग्रेस के कई नेता पहेल ही जा चुके हैं। अब भाजपा में ही उथल पुथल मची है। अब उनके वैकेंसी नहीं बची है।
क्या बोले मथुरा दत्त जोशी ?
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुए मथुरा दत्त जोशी ने अपने बयान से प्रदेश में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल के 10 विधायकों जल्दी ही पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हैं। आपको बता दें प्रदेश में 2027 को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं जोशी का यह बयान सच हुआ तो कांग्रेस को इस चुनाव में बड़ा झटका लग सकता है।
भाजपा नेताओं में बेचैनी- करन माहरा
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मथुरा दत्त जोशी पर पलटवार करते हुए कहा कि जोशी से पहले भी कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे भाजपा नेताओं में बेचैनी है। सत्ताधारी दल में उथल-पुथल है। उन्हें लग रहा है कि अब भाजपा में कांग्रेस के लिए खाली जगह पूरी हो गई है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। पार्टी विधायकों के कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता।
चमोली में अचानक बारिश से रोड पर मलबा, CM धामी ने दिए रेस्क्यू के निर्देश


Download Android App
Download iOS App




