Chamoli Tunnel Accident Update: चमोली में THDC टनल में भरा पानी और मलबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 7 की मौत

Summary :

उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी में निर्माणाधीन रेलवे टनल में बड़ा हादसा हो गया है जहां अचानक पानी भरने लग गया था और फिर टनल में मलबा भर गया जिसमें अभी तक 7 मजदूरों की मौत हो गई है

उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी में निर्माणाधीन रेलवे टनल में बड़ा हादसा हो गया है जहां अचानक पानी भरने लग गया था और फिर टनल में मलबा भर गया जिसमें अभी तक 7 मजदूरों की मौत हो गई है वहीं 14 लोग घायल हो गए है। टनल में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए SDRF के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और ज्यादा पानी भरने के कारण नीले ड्रम को बांध करक स्थायी राफ्ट बनाई और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला

THDC टनल में भरा पानी और मलबा

Chamoli Tunnel collapse
Chamoli Tunnel collapse

THDC टनल में भूस्खलन और जमीन धंसने के कारण अचानक पानी भरने लगा और देखते ही देखते पानी का स्तर लगातार बढ़ने लगा। जिससे मजदूरों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। कई मजदूरों ने टनल में मशीनों के ऊपर पहुंचकर अपनी जान बचाई। SDRF, NDRF, ITBP पुलिस बल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन अभी भी तीन मजदूर लापता बताए जा रहे है वहीं 14 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है।

जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में अब तक 14 घायलों को भर्ती कराया गया है। इनमें सुनील दीवान, हाबिल गुडिया, निस्तर भिगंरा, विनोद रावना, दीना बेगरा, खेला राम बिसरा, छबेग सिंह, तिलक राज, चन्दन कुमार, अवधेश, नन्दलाल, रोहित पाण्डे, पेन सिंह और गोविंद शामिल हैं।

टनल हादसा का निरीक्षण करेंगे CM धामी

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी टनल हादसा का निरीक्षण करेंगे और मौके पर राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। सीएम धामी टनल हादसे में घायल हुए लोगों से भी मिलेंगे। इसके बाद वह गोपेश्वर जिला अस्पताल जाकर भर्ती घायलों से मुलाकात करेंगे और उपचार का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए है।

पहले भी हुआ था टनल में हादसा

इस हादसे के बाद टनल में काम कर रही कंपनी की लापरवाही के दावे भी सामने आए है जिसमें बताया जा रहा है कि टनल में कई खामियां थी लेकिन उसने ठीक नहीं कराया गया। बता दें कि इसी टनल में लगभग 8 महीने पहले दो लोको ट्रॉली आपस में टकरा गई थी जिसमें कई मजूदर घायल हो गए थे और अब पानी, मलबा भरने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।