2026 में जन्मे बच्चों के लिए 30+ सबसे ट्रेंडिंग और यूनिक नाम, देखें नामों की लिस्ट के साथ उनके अर्थ

Summary :

यह आर्टिकल बच्चे के लिए नाम चुनने के महत्व और आधुनिक माता-पिता की अनूठी नामों की चाहत पर प्रकाश डालता है। इसमें बताया गया है कि नाम केवल पहचान नहीं होता, बल्कि बच्चे के व्यक्तित्व, सपनों और भविष्य की उम्मीदों को भी दर्शाता है। 2026 में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए, यह लेख लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए मॉडर्न नामों की एक सूची उनके अर्थों के साथ दिखाता है।

Most Loved Baby Names of 2026: अपने बच्चे के लिए नाम चुनना एक माता-पिता के लिए बेहद खूबसूरत पल होता है। जब घर में बच्चे का जन्म होता है, तो पेरेंट्स के साथ-साथ घर का हर एक सदस्य इस दिन को बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करता है। नाम सिर्फ़ एक पहचान नहीं होता, बल्कि यह बच्चे के व्यक्तित्व, सपनों और भविष्य की उम्मीदों को भी दिखाता है। आजकल कई पेरेंट्स ऐसे हैं, जो अपने बच्चे को सबसे यूनिक और मॉडर्न नाम देना चाहते हैं। खासकर के वो बच्चे जिनका जन्म 2026 में हुआ है। ऐसे में आइए इस नामों की लिस्ट और उनके अर्थ पर नजर डालते हैं।

2026 के Modern बच्चों के नामों की लिस्ट

 cute Baby boy and girl Names
cute Baby boy and girl Names (Source: Social Media)

लड़कों के नाम

  • आरव – शांत, समझदार
  • विहान – सुबह की पहली किरण
  • रेयांश – प्रकाश की किरण, भगवान विष्णु का अंश
  • विवान – जीवन से भरपूर
  • अद्विक – अनोखा, जिसके जैसा कोई न हो
  • देवांन्श – ईश्वर का अंश
  • कियान – शाही, ईश्वर की कृपा
  • शिवांश – भगवान शिव का अंश
  • आयान – ईश्वर का उपहार
  • कबीर – महान, ज्ञानी
  • ईशान – सूर्य, भगवान शिव
  • ध्रुव – ध्रुव तारा, अचल
  • नीव – मजबूत आधार
  • कैरव – सफेद कमल
  • अथर्व – भगवान गणेश
  • अव्यान – शुरुआत, जीवन का स्रोत

लड़कियों के नाम

  • आद्या – पहली शक्ति, देवी दुर्गा
  • सान्वी – देवी लक्ष्मी
  • आन्या – दयालु, अनोखी
  • मायरा – मीठी, प्यारी
  • आरना – देवी लक्ष्मी, जल की तरंग
  • इनाया – ईश्वर की देखभाल, उपहार
  • कियारा – उज्ज्वल, सुंदर
  • सिया – देवी सीता, चांदनी
  • काव्या – कविता, बुद्धिमत्ता
  • अवनी – पृथ्वी
  • पृषा – ईश्वर का उपहार, प्यारी
  • ज़ारा – खिलता हुआ फूल, राजकुमारी
  • इरा – पृथ्वी, देवी सरस्वती
  • वेदिका – पवित्र वेदी, ज्ञान से परिपूर्ण
  • समाइरा – आकर्षक, ईश्वर द्वारा सुरक्षित
  • नाविया – नया, प्रशंसनीय
  • नायरा – गुलाब का फूल, ईश्वर की सुंदरता

Also Read: बच्चे को देना चाहते हैं यूनिक और इंटरनेशनल नाम? देखिए फ्रांस की संस्कृति से प्रेरित बेबी नेम्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।