French Inspired Baby Names: आजकल भारतीय माता-पिता को अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम बहुत पसंद आते हैं, जो सुनने और बोलने में बेहद खूबसूरत और यूनिक हों। कहा जाता है कि फ्रांस एक बेहद ही खूबसूरत देश है। इस देश की खूबसूरती से प्रेरित होकर कई पैरेंट्स अपने बच्चे का नाम इस देश से या इस देश की संस्कृति से जुड़ा हुई रखते हैं। अगर आप भी फ्रांस की खूबसूरत संस्कृति को देखकर अपने बच्चे को फ्रांस के कल्चर से जुड़ा हुआ नाम देना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपको जरूर पसंद आएगी। यहां हम आपको बच्चों के कुछ खूबसूरत नामों के साथ-साथ उनके अर्थ भी बता रहे हैं।
फ्रेंच से प्रेरित बच्चों के नामों की लिस्ट

लड़कियों के नाम
1. एडलीन (Adeline) — सभ्य, दयालु
2. एमिली (Amelie) — मेहनती
3. बेल (Belle) — सुंदर
4. सेलिन (Celine) — स्वर्गीय
5. क्लो (Chloe) — खिलता हुआ
6. एलोडी (Elodie) — समृद्धि
7. एलुईस (Eloise) — प्रसिद्ध योद्धा
8. एस्टेल (Estelle) — तारा
9. जेनेविएव (Genevieve) — वंश की स्त्री
10. जिजेल (Giselle) — वचन या प्रतिज्ञा
11. जूलियट (Juliette) — युवा, मासूम
12. लुसील (Lucille) — रोशनी
13. मार्गो (Margot) — मोती
14. ओडेट (Odette) — धनी
15. सोफी (Sophie) — ज्ञान, बुद्धिमत्ता
16. विविएन (Vivienne) — जीवन से भरपूर
लड़कों के नाम
1. एड्रियन (Adrian) — समुद्र से जुड़ा
2. एंटोनी (Antoine) — अत्यंत प्रशंसनीय
3. बास्तियन (Bastien) — आदरणीय
4. ब्लेज़ (Blaise) — एक पारंपरिक नाम
5. सेड्रिक (Cedric) — दयालु, उदार
6. डेमियन (Damien) — शांत करने वाला
7. एतिएन (Etienne) — ताज या मुकुट
8. फ्लोरियन (Florian) — फूल जैसा
9. गैस्टन (Gaston) — अतिथि या मेहमान
10. ह्यूगो (Hugo) — बुद्धिमान, विचारशील
11. जूलियन (Julian) — युवा
12. लियोनेल (Lionel) — छोटा शेर
13. ल्यूक (Luc) — प्रकाश, उजाला
14. मार्सेल (Marcel) — छोटा योद्धा
15. पास्कल (Pascal) — वसंत से संबंधित
16. रेमी (Remy) — नाविक
17. सेबेस्तियन (Sebastien) — सम्मानित
18. त्रिस्तान (Tristan) — साहसी
Also Read: 2026 में बनने वाले हैं Parents? अपने नन्हे मेहमान के लिए चुनें ये 25+ Trendy और Meaningful Names



Download Android App
Download iOS App




