स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाए दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारक

Summary :

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से सजाया जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण वाले स्मारक रात में केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी में जगमगाते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कुतुब मीनार और हुमायूं का मकबरा भी इस विशेष सजावट का हिस्सा हैं। इसके अलावा पुराना किला और अजमेरी गेट, सफदरजंग मकबरा जैसे ऐतिहासिक स्मारकों को भी तिरंगे की थीम में रोशन किया जा रहा है। एएसआई के एक अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के…

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से सजाया जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण वाले स्मारक रात में केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी में जगमगाते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कुतुब मीनार और हुमायूं का मकबरा भी इस विशेष सजावट का हिस्सा हैं। इसके अलावा पुराना किला और अजमेरी गेट, सफदरजंग मकबरा जैसे ऐतिहासिक स्मारकों को भी तिरंगे की थीम में रोशन किया जा रहा है।

एएसआई के एक अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के प्रमुख स्मारकों में करीब छह स्थानों पर विशेष इल्यूमिनेशन की व्यवस्था की गई है। बुधवार को कुतुब मीनार और हुमायूं का मकबरे को तिरंगे की रोशनी से सजा दिया गया। वहीं, गुरुवार तक तीन से चार अन्य स्मारकों को भी तिरंगे की रोशनी से सजाने की तैयारी है।

अधिकारी के अनुसार, सफदरजंग मकबरे पर विशेष इल्यूमिनेशन किया गया है। इल्यूमिनेशन के तहत ऐतिहासिक इमारतों को विशेष रंगीन रोशनी से इस तरह सजाया जाता है कि रात में तिरंगे के तीनों रंग स्पष्ट और आकर्षक नजर आएं। शाम ढलने के बाद रोशनी से सजे स्मारक लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ऐतिहासिक विरासत और तिरंगे के रंगों का यह संयोजन स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में राष्ट्रीय गौरव की झलक दिखा रहा है।

Sumant Chaudhary