CM Pushkar Singh Dhami ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के लिए किया प्रचार

Summary :

CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के बसंतपुर (बसोहली) में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने जनता से डबल इंजन सरकार बनाने की अपील की। Highlights सीएम धामी ने जम्मू-कश्मीर में किया प्रचार भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में मांगा वोट ‘हमें डबल इंजन की सरकार बनानी होगी’ CM Dhami ने भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में मांगा वोट गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए सीएम धामी(CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि वह देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां…

CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के बसंतपुर (बसोहली) में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने जनता से डबल इंजन सरकार बनाने की अपील की।

Highlights

  • सीएम धामी ने जम्मू-कश्मीर में किया प्रचार
  • भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में मांगा वोट
  • ‘हमें डबल इंजन की सरकार बनानी होगी’

CM Dhami ने भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में मांगा वोट

गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए सीएम धामी(CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि वह देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां हर जगह भगवान विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि बसोहली क्षेत्र को मंदिरों के स्थान के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा, “हमें भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह को अपना समर्थन देकर उन्हें अधिक से अधिक मतों से जिताना है और कमल के फूल पर वोट देकर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनानी है, ताकि जम्मू में सुख, शांति और समृद्धि फैल सके।”

पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ा- सीएम धामी

सीएम धामी कहा कि इस क्षेत्र में लोगों से वोट मांगने के लिए कई प्रत्याशी आ रहे हैं, लेकिन जनता उनके चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ है। दर्शन सिंह हमेशा लोगों के साथ खड़े रहे हैं और क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया है। एक तरफ सिर्फ वोट मांगने वाले हैं और दूसरी तरफ सेवा करने वाले भाजपा प्रत्याशी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ा है। आज दुनिया हर बड़े आयोजन में भारत के रुख का इंतजार करती है।

‘पिछले10 वर्षों में इंफ्रास्ट्रचर के विकास में तेजी’

पिछले 10 वर्षों में देश ने स्वास्थ्य, सड़क, रेल, बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिकता के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जो अपने आप में ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री के संकल्प सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये की योजना

सीएम धामी ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं चलाई जा रही हैं। 2 लाख 71 हजार से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान की सौगात दी गई है। 72 लाख लोगों को हर महीने मुफ्त राशन दिया जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत 2023-24 में जम्मू-कश्मीर के 3 लाख 63 हजार से अधिक युवाओं को 8 हजार करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। अब जम्मू-कश्मीर के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में एम्स और आईआईएम की स्थापना की गई है।

सीएम धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा कि शाहपुर कंडी डैम परियोजना को लेकर सभी दलों से बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा जम्मू-कश्मीर में विकास कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस, एनसी के लोग जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 लागू करने की बात करते हैं। कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने अपने निजी हितों के लिए जम्मू-कश्मीर को जिहाद की आग में झोंक दिया है। ये पार्टियां लोगों को डराकर वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। पीडीपी ने इस राज्य में कई घोटाले किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सच्चाई जान चुकी है। जम्मू-कश्मीर की जनता भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों को सत्ता में नहीं लाने वाली है, बल्कि उन्हें उखाड़ फेंकने वाली है।

90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान

सीएम धामी आगे कहा कि कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन करती है जो जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से बातचीत करने की बात करती है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के घोषणापत्र का समर्थन कर रहे हैं। ये लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में हैं, विपक्ष की कोई भी देश विरोधी साजिश काम नहीं आएगी। जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को हुआ था, अन्य दो दौर 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta

CM Pushkar Singh Dhami ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के लिए किया प्रचार, कहा “हमें डबल इंजन की सरकार बनानी होगी”

Summary :

CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के बसंतपुर (बसोहली) में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने जनता से डबल इंजन सरकार बनाने की अपील की। Highlights सीएम धामी ने जम्मू-कश्मीर में किया प्रचार भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में मांगा वोट ‘हमें डबल इंजन की सरकार बनानी होगी’ CM Dhami ने भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में मांगा वोट गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए सीएम धामी(CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि वह देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां…

CM Pushkar Singh Dhami

CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के बसंतपुर (बसोहली) में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने जनता से डबल इंजन सरकार बनाने की अपील की।

Highlights

  • सीएम धामी ने जम्मू-कश्मीर में किया प्रचार
  • भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में मांगा वोट
  • ‘हमें डबल इंजन की सरकार बनानी होगी’

CM Dhami ने भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में मांगा वोट

गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए सीएम धामी(CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि वह देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां हर जगह भगवान विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि बसोहली क्षेत्र को मंदिरों के स्थान के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा, “हमें भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह को अपना समर्थन देकर उन्हें अधिक से अधिक मतों से जिताना है और कमल के फूल पर वोट देकर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनानी है, ताकि जम्मू में सुख, शांति और समृद्धि फैल सके।”

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami wishes people on Phooldei festival ...

पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ा- सीएम धामी

सीएम धामी कहा कि इस क्षेत्र में लोगों से वोट मांगने के लिए कई प्रत्याशी आ रहे हैं, लेकिन जनता उनके चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ है। दर्शन सिंह हमेशा लोगों के साथ खड़े रहे हैं और क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया है। एक तरफ सिर्फ वोट मांगने वाले हैं और दूसरी तरफ सेवा करने वाले भाजपा प्रत्याशी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ा है। आज दुनिया हर बड़े आयोजन में भारत के रुख का इंतजार करती है।

‘पिछले10 वर्षों में इंफ्रास्ट्रचर के विकास में तेजी’

पिछले 10 वर्षों में देश ने स्वास्थ्य, सड़क, रेल, बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिकता के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है। अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जो अपने आप में ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री के संकल्प सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami stokes 'land Jihad' rhetoric

जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये की योजना

सीएम धामी ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं चलाई जा रही हैं। 2 लाख 71 हजार से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान की सौगात दी गई है। 72 लाख लोगों को हर महीने मुफ्त राशन दिया जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत 2023-24 में जम्मू-कश्मीर के 3 लाख 63 हजार से अधिक युवाओं को 8 हजार करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। अब जम्मू-कश्मीर के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में एम्स और आईआईएम की स्थापना की गई है।

सीएम धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा कि शाहपुर कंडी डैम परियोजना को लेकर सभी दलों से बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा जम्मू-कश्मीर में विकास कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस, एनसी के लोग जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 लागू करने की बात करते हैं। कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने अपने निजी हितों के लिए जम्मू-कश्मीर को जिहाद की आग में झोंक दिया है। ये पार्टियां लोगों को डराकर वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। पीडीपी ने इस राज्य में कई घोटाले किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सच्चाई जान चुकी है। जम्मू-कश्मीर की जनता भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों को सत्ता में नहीं लाने वाली है, बल्कि उन्हें उखाड़ फेंकने वाली है।

90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान

सीएम धामी आगे कहा कि कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन करती है जो जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से बातचीत करने की बात करती है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के घोषणापत्र का समर्थन कर रहे हैं। ये लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में हैं, विपक्ष की कोई भी देश विरोधी साजिश काम नहीं आएगी। जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को हुआ था, अन्य दो दौर 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

 

Pannelal Gupta