CM पुष्कर सिंह धामी ने रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का काम शुरू करने के निर्देश दिये

Summary :

रिस्पना नदी के तल पर 11 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण होगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की बैठक के दौरान अधिकारियों को रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।  इस दौरान CM धामी ने अधिकारियों को देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर को एक्सप्रेस-वे से जोड़कर, केंद्र से सहयोग का अनुरोध करने और राज्य सेक्टर से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून में तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या, पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद यातायात में बढ़ती वृद्धि को देखते हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि रिस्पना नदी के तल पर 11 किमी लंबे और बिंदाल नदी के तल पर 15 किमी लंबे फोर लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य किया जाना है। साथ ही एलिवेटेड रोड के साथ नदी के दोनों ओर रिटेनिंग वॉल और निर्माण व बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। सीएम धामी ने सभी संबधित विभागों को उद्देश्यों के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। और कहा कि जनसंख्या और वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य के अन्य शहरों के लिए भी सुनियोजित कार्ययोजना पर कार्य किया जाए।

सीएम धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा हैं कि राज्य में किए जा रहे सभी विकास कार्यों का आउटपुट धरातल पर दिखना चाहिए। कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बता दें कि CM पुष्कर सिंह धामी ने आगामी राजजात यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।