नन्हीं परी कशिश को न्याय की मांग के लिए जनता में उबाल, सड़कों पर उतरे लोग

Summary :

2014 में हुई इस घटना पर 2016 में निचली अदालत ने और 2018 में हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपियों अख्तर अली और प्रेमपाल को फांसी की सजा सुनाई थी। 10 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपियों को बरी कर दिया। इसके बाद उत्तराखंड की सड़कों पर आंदोलन शुरू हो गए।

uttrakhand news

हल्द्वानी : नन्हीं परी कशिश हत्याकांड के 12 वर्ष बीत जाने के बाद एक बार फिर लोग सड़कों पर आने लगे हैं। मांग है कि अगर नन्हीं परी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया, तो आखिर नन्हीं परी का कातिल कौन है?

2014 में हुई इस घटना पर 2016 में निचली अदालत ने और 2018 में हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपियों अख्तर अली और प्रेमपाल को फांसी की सजा सुनाई थी। 10 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपियों को बरी कर दिया। इसके बाद उत्तराखंड की सड़कों पर आंदोलन शुरू हो गए।

सीएम धामी ने परिवार से किया वादा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों से वादा किया था कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। एक वर्ष बीतने के बाद भी पुनर्विचार याचिका का कोई पता नहीं है, इसलिए एक बार फिर उत्तराखंड की जनता सड़कों पर आने लगी है। जनता में आक्रोश है।

आज बुधवार पार्क में पहाड़ी आर्मी के नेतृत्व में कई संगठनों ने इस आंदोलन में प्रतिभाग किया। पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री को पुनर्विचार याचिका का स्टेटस जनता के बीच सार्वजनिक करना चाहिए। यदि पूरी जानकारी नहीं दी गई तो उत्तराखंड की माताओं-बहनों से माफी मांगनी होगी। उन्होंने मांग की कि जिस तरह जैन प्रकरण में जांच खुल सकती है, उसी तरह नन्हीं परी के केस में भी सीबीआई जांच की मांग की जाए।

दोषियों को फांसी की मांग

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी और समाजिक कार्यकर्ता संतोष नेगी ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा और महिला शोषण की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं। नन्हीं परी हत्याकांड के दोषियों को तुरंत फांसी देनी होगी।

uttrakhand news

प्रेमा मेर, दीपा पांडे और नीमा भट्ट ने कहा कि राज्य में महिला शोषण की घटनाओं को देखकर दुख होता है और नन्हीं परी हत्याकांड सबसे दर्दनाक और जघन्य अपराध है। इसमें अपराधी को फांसी नहीं दी गई तो उत्तराखंड की महिलाएं स्वयं हथियार उठाने के लिए मजबूर होंगी।

स्वर्ण शक्ति समाज संगठन के भुवन भट्ट और तेज कार्की ने कहा कि राज्य की हालत बद से बदतर है। समय रहते नीतियां और समाधान नहीं किए गए तो आने वाला समय और भयानक होगा।

क्या हैं मांगे

  • पुनर्विचार विचार याचिका का स्टेटस सार्वजनिक की जाए
  • नन्ही परी हत्याकांड के सीबीआई जांच की आदेश किया जाए

इस बीच कई लोगों ने आज के श्रद्धांजलि आक्रोश सभा में प्रतिभा क्या जिसमें महेश तिवारी संतोष नेगी राज्य आंदोलनकारी गोपाल दत्त कॉमेडी पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महेश भट्ट, कविता जीना काजल खत्री गीता चंदोला, रेखा बिष्ट, हरीश कोटलिया भुवन जोशी, जगदीश मामगई, दिनेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें – CM योगी की मां का 91 साल की उम्र में निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली आखिरी सांस

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और कानून संबंधित लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।