उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली क्षेत्र में बुधवार देर शाम अचानक बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से कई जगहों पर रोड पर मलबा आ गया, जिसमें कई वाहन दब गए हैं। पिछले कुछ घंटों से चमोली में बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
#WATCH चमोली, उत्तराखंड | जिला मजिस्ट्रेट चमोली संदीप तिवारी ने कहा, “चमोली जिले में आज से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण थराली क्षेत्र में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। थराली देवाल मोटर मार्ग पर तीन वाहन मलबे में फंस गए। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और राजस्व विभाग की टीम… pic.twitter.com/RbMvssGchu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2025
उत्तराखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश
इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को फोन कर तत्काल से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने और नजदीक के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, थराली (चमोली) में अतिवृष्टि के कारण कुछ वाहनों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी को फोन कर त्वरित प्रभाव से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ करने एवं निकटवर्ती अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बता दें कि चमोली जिले में बुधवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी, तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई।
थराली, चमोली में अतिवृष्टि के कारण कुछ वाहनों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी को फोन कर त्वरित प्रभाव से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ करने एवं निकटवर्ती अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 9, 2025
भारी बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित
लगातार तेज बारिश से नाले उफान पर आ गए, जिससे थराली-देवाल मुख्य मार्ग समेत कई रोड बाधित हो गए। रोड पर मलबा आने से कई वाहन दब गए, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा रोड पर से जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। क्षेत्र में किसानों की गेहूं, सरसों, मसूर, सेब, समेत अन्य बागवानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, चमोली जिले में 10, 11 और 12 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर भारी बारिश की संभावना है। 13 अप्रैल से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
#WATCH खटीमा, उत्तराखंड: शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। pic.twitter.com/M8wBy9rLqh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2025


Download Android App
Download iOS App



