Uttarakhand: Haridwar में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Summary :

सिंचाई विभाग की जमीन से अवैध मजार हटाई गई, प्रशासन सख्त

उत्तराखंड के हरिद्वार में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। एसडीएम अजय वीर और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे। जिला प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया था, जिसकी समय सीमा खत्म होने के बाद यह कार्रवाई की गई। तनाव की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर की गई।

उत्तराखंड में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। बुलडोजर से अवैध मजार को ध्वस्त किया जा रहा है। एसडीएम अजय वीर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले इस अवैध मजार को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, जिसकी समय सीमा खत्म होने के बाद गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान तनाव की स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह कार्रवाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध मजारों के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।

एसडीएम अजय वीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध मजार थी। इस संबंध में यूपी सिंचाई विभाग की तरफ से नोटिस दिया गया था। उन्हें पर्याप्त समय भी दिया गया था। मैंने यहां का दौरा भी किया था। समय सीमा खत्म होने के बाद आज पर्याप्त पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में अवैध मजार को हटाया गया। यह मजार बहुत पुरानी नहीं थी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि यहां पर नोटिस लगा गया था और विधिवत कार्रवाई के तहत इस मजार को पूरी तरह से हटाया गया है। यूपी सिंचाई विभाग द्वारा 10 मार्च को नोटिस जारी कर दस दिन का समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि आगे भी किसी भी तरह के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Char Dham Yatra: Aadhaar-आधारित पंजीकरण शुरू, तीर्थयात्रियों को मिलेगी आसानी

बता दें कि पुलिस-प्रशासन की टीम ने 25 मार्च को हरिद्वार में अलग-अलग जगहों पर आठ मदरासों को सील किया था। इस दौरान इलाके में किसी भी तरह का माहौल खराब न हो, इसके लिए भी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.