उत्तराखंड: तिरंगा यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सेना को किया सलाम

Summary :

तिरंगा यात्रा में CM धामी ने वीर जवानों का किया अभिनंदन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में भारतीय सेना के साहस को सलाम करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की अपील की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सेना के शौर्य और साहस को सलाम किया। उन्होंने कहा कि मैं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए सभी सशस्त्र बलों के वीर जवानों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता के लिए मैं अपनी और देवभूमि उत्तराखंड की जनता की ओर से भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना, बीएसएफ और सभी सशस्त्र बलों के वीर जवानों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त करता हूं। मैं उनके साहस, वीरता और पराक्रम को नमन करता हूं। मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सशक्त नेतृत्व और स्पष्ट नीतियों के कारण आतंकवाद के खिलाफ यह निर्णायक कार्रवाई संभव हो पाई।”

सीएम ने पहलगाम आतंकी का जिक्र करते हुए कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश और दुनिया को झकझोर कर रख दिया। जिस प्रकार पाकिस्तानी पोषित आतंकियों के द्वारा कायराना हरकत की गई और हमारे 26 निर्दोष पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर उनके परिवार के सामने ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस अमानवीय क्रूरता के पीछे आतंकियों की मंशा भारत में दंगा भड़काने की थी। लेकिन, इस हमले के बाद पूरा देश आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एकजुटता के साथ खड़ा हो गया।”

उत्तराखंड: लाटू मंदिर का कपाट खुले, CM धामी ने की पूजा-अर्चना

सीएम धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, “आप समस्त प्रदेशवासियों से आवाहन करता हूं कि भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य के प्रतीक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की इस ऐतिहासिक विजय को प्रत्येक वर्ष उत्सव के रूप में मनाएं और अधिक से अधिक लोगों को हमारे वीर सैनिकों के साहस, पराक्रम और शौर्य से परिचित कराएं। देहरादून की सड़कों पर उमड़ा देशप्रेम का जनसमुद्र इस बात का प्रमाण है कि जब बात मातृभूमि की होती है तो सैन्य भूमि उत्तराखंड का हर नागरिक एकजुट खड़ा होता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं हमारे वीर जवानों के शौर्य से प्रत्येक देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आतंकवाद और आतंकिस्तान के विरुद्ध यह लड़ाई केवल सेना और सरकार की नहीं बल्कि हम सबकी है।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.