उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

Summary :

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड की पहाड़ियों पर शुक्रवार को बर्फबारी और निचले इलाकों में आंधी व बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। ताजा बर्फबारी के बावजूद चमोली जिले स्थित हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा जारी रही। देहरादून स्थित मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सुबह से अनेक स्थानों पर बारिश हुई। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बर्फबारी विभाग ने बताया कि, मुक्तेश्वर में ओलावृष्टि हुई। वहीं, देहरादून में भी शाम होते ही बादल छा गए और बारिश हुई। बृहस्पतिवार रात हुई भारी बर्फबारी ने हेमकुंड साहिब जाने वाले पैदल मार्ग…

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड की पहाड़ियों पर शुक्रवार को बर्फबारी और निचले इलाकों में आंधी व बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। ताजा बर्फबारी के बावजूद चमोली जिले स्थित हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा जारी रही। देहरादून स्थित मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सुबह से अनेक स्थानों पर बारिश हुई।

Uttarakhand Weather Update
Uttarakhand Weather Update

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बर्फबारी

विभाग ने बताया कि, मुक्तेश्वर में ओलावृष्टि हुई। वहीं, देहरादून में भी शाम होते ही बादल छा गए और बारिश हुई। बृहस्पतिवार रात हुई भारी बर्फबारी ने हेमकुंड साहिब जाने वाले पैदल मार्ग को ढक दिया, जिससे श्रद्धालुओं के लिए जोखिम बढ़ गया। अधिकारियों ने बताया कि इन कठिन परिस्थितियों में घंघरिया चौकी की एक टीम बर्फ से ढके मार्ग पर फंसे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खतरनाक इलाके में उनकी सहायता करने में जुटी है।

Uttrakhand Weather Update

Uttarakhand Weather :आंधी-तूफान में कई पेड़-घर क्षतिग्रत

वहीं मसूरी के निकट स्थित पर्यटन नगरी धनोल्टी में बृहस्पतिवार देर रात एक बजे तेज आंधी से देवदार के 20-30 पेड़ गिर गए, जिससे वन विभाग की संपत्ति के अलावा तहसील आवास के अलावा कुछ होटलों को भी नुकसान पहुंचा। क्षेत्र की वन रेंज अधिकारी लतिका उनियाल ने बताया कि तेज आंधी से धनोल्टी में वन विभाग के प्रसिद्ध इको पार्क की व्यवस्थाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

Uttarakhand Weather Update: बारिश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मौके पर जाकर मुआयना किया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रो में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहा जबकि पर्वतीय क्षेत्रो में सामान्य से कम या काफी कम तक दर्ज किया गया।

Uttarakhand Weather Update
Uttarakhand Weather Update

विभाग के अनुसार, देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ALSO READ: पंजाब में AAP की ऐतिहासिक जीत, केजरीवाल का हमला- ED रेड से परेशान जनता ने दिया जवाब

Rahul Kumar Rawat