अमावस्या पर करें इन चीजों का दान (Ashadha Amavasya 2026 Daan List)
1. अनाज का दान

आषाढ़ अमावस्या पर गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज का दान करना बहुत शुभ होता है। शास्त्रों में अनाज के दान को सबसे बड़ा दान माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किसी को खाना या अनाज देने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती और पुण्य मिलता है। साथ ही अनाज के दान करने से पितृ भी प्रसन्न होते हैं।
2. काले तिल का दान
पितरों के श्राद्ध में काले तिल का दान बहुत जरूरी माना जाता है। अमावस्या का दिन पितरों के लिए खास होता है और तिल का दान देने से उन्हें शांति मिलती है। आषाढ़ अमावस्या के दिन सुबह किसी पवित्र नदी में स्नान करें। इसके बाद किसी गरीब को काले तिल दान करें। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
3. कपड़ों का दान
हिंदू धर्म में अमावस्या के दिन को बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करने से बहुत शुभ फल मिलता है। इसे दया और सेवा का काम माना गया है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार कपड़े जरूर दान करें। इससे जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और खुशियां आती हैं।
4. छाता या पानी के घड़े का दान

आषाढ़ अमावस्या के समय बारिश का मौसम शुरू हो जाता है। इसलिए इस दिन आप जरूरतमंदों को छाता दान करें। इसके अलावा, गर्मी से बचने के लिए पानी से भरा घड़ा या रोज काम आने वाली चीजें भी दे सकते हैं। इससे दूसरों की मदद होती है। ऐसा करने से आपके कामों में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं।


Download Android App
Download iOS App




