Clock Vastu Direction: वास्तु शास्त्र में सफल और खुशहाल जीवन के लिए कई सारी बातें बताई गई हैं। अगर हम इसके नियमों के हिसाब से कोई काम करते हैं, तो जीवन में सुख, शांति और पैरखते सा आता है। लेकिन, नियमों को नजरअंदाज करने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन्हीं नियमों में दीवार पर घड़ी लगाने से जुड़ी कुछ खास बातें भी बताई गईं हैं जिनका पालन करना जरूरी है। अगर हम इन नियमों की अनदेखी करते हैं, तो घर में वास्तु दोष पैदा हो सकता है, जिससे परिवार में तनाव, दुख और दुर्भाग्य आ सकती है। सही दिशा में लगी घड़ी न केवल समय बताती है, बल्कि आपके जीवन की गति को भी सकारात्मक बनाती है।
Clock Vastu Direction: इस दिशा में भूलकर न लगाएं घड़ी

कभी भी दक्षिण की दीवार पर घड़ी न लटकाएं। वास्तु में इस दिशा को यमराज और पूर्वजों की दिशा माना गया है। यहां घड़ी लगाने से काम में बाधाएं आती हैं, सेहत बिगड़ सकती है और घर के मुखिया की उन्नति रुक जाती है।
Ghadi Kis Direction Me Lagaye: घड़ी लगाने के लिए कौन सी दिशा है शुभ?
घड़ी लगाने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से घर में खुशहाली आती है, जबकि उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की है, इसलिए यहां घड़ी लगाने से आर्थिक लाभ होता है। अगर इन दोनों जगह जगह न हो, तो आप पश्चिम दिशा का चुनाव भी कर सकते हैं।
Time Vastu Tips: खराब घड़ी को तुरंत हटाएं

अगर घड़ी का कांच चटक जाए या टूट जाए, तो उसे तुरंत हटा दें। टूटा हुआ शीशा नकारात्मकता को अपनी ओर खींचता है। इसी तरह, बंद घड़ी ठहरे हुए समय का प्रतीक है, जो आपकी किस्मत को भी रोक सकती है। अगर आपके घर में टूटी हुई या बंद घड़ी है, तो उसे तुरंत हटाएं। इसके अलावा, घड़ी के समय का भी ध्यान रखें। घड़ी को हमेशा सही समय पर ही सेट रखें, अगर घड़ी वास्तविक समय से पीछे चलेगी तो इसे आपके जीवन को पीछे धकेलने जैसा माना जाता है।
Wall Clock Vastu: मुख्य द्वार पर कभी न लगाएं घड़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट के ऊपर या ठीक सामने कभी भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। जब भी कोई घर के अंदर आए या बाहर जाए, तो सिर के ऊपर घड़ी होना तनाव पैदा करता है। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और बेवजह के खर्चे बढ़ने लगते हैं। घड़ी को हमेशा कमरे की अंदरूनी दीवारों पर लगाएं।
किस तरह की घड़ी चुनें
आजकल बाजार में कई तरह की फैंसी घड़ियां मिलती हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से आकार बहुत मायने रखता है। गोल और अंडाकार घड़ियां सबसे अच्छी मानी जाती हैं क्योंकि ये निरंतरता का प्रतीक हैं। वहीं अगर आप घर के ड्राइंग रूम घड़ी लगाते हैं, पेंडुलम वाली घड़ी चनें। इसकी आवाज से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं।
यह भी पढ़ें-Money Vastu: कमाई बहुत पर जेब फिर भी खाली? घर में पैसा रोकने के लिए आज ही अपनाएं ये 7 Magical वास्तु टिप्स
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




