Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर भोग के लिए बनाएं ये 8 तरह के मोदक, बप्पा हो जाएंगे प्रसन्न

Summary :

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। भगवान श्री गणेश को सुख-समृद्धि, ज्ञान-बुद्धि और सौभाग्य के देवता माना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 27 अगस्त को मनाया जाएगा, इस दिन से लेकर 10 दिनों तक गणेशोत्सव चलेगा और अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन किया जाएगा। भक्तगण पूरी आस्था के साथ घरों या सामूहिक पंडालों में मूर्ति स्थापित करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान भक्तजन गणेश जी को तरह-तरह के भोग…

Ganesh Chaturthi 2025

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। भगवान श्री गणेश को सुख-समृद्धि, ज्ञान-बुद्धि और सौभाग्य के देवता माना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 27 अगस्त को मनाया जाएगा, इस दिन से लेकर 10 दिनों तक गणेशोत्सव चलेगा और अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन किया जाएगा।

भक्तगण पूरी आस्था के साथ घरों या सामूहिक पंडालों में मूर्ति स्थापित करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान भक्तजन गणेश जी को तरह-तरह के भोग अर्पित करते हैं। मान्यता है कि गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय हैं, ऐसे में आप मोदक बनाना चाहते हैं तो आपको 8 तरह के मोदक की रेसिपीज बताते हैं।

Ganesh Chaturthi Par Kaise Banaye Modak

1. मावा मोदक (Mawa Modak)

Ganesh Chaturthi 2025
गणेश चतुर्थी पर मावा मोदक बना सकते हैं। इसके लिए आपको मिल्कमेड, दूध, चावल का आटा, इलाइची और मक्खन चाहिए होगा। गणपति बप्पा को आप ये मोदक बनाकर भोग लगा सकते हैं।

2. चॉकलेट मोदक (Chocolate Modak)

Ganesh Chaturthi 2025
चॉकलेट मोदक बनाने के लिए आपको मिल्क पाउडर, कोको पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क, पिघली हुई चॉकलेट, घी और वनीला एसेंस चाहिए होगा। इसके अंदर आप ड्राई फ्रूट्स और मावा की स्टफिंग कर सकते हैं।

3.नारियल मोदक (Nariyal Modak)

Ganesh Chaturthi 2025
नारियल की बर्फी आपने खाई होगी लेकिन क्या आपने नारियल मोदक खाए हैं? चलिए आपको नारियल मोदक बनाने की रेसिपीज बताते हैं। इसके लिए आपको ताजा नारियल, चीनी, मिल्कमेड और इलाइची पाउडर की जरूरत पड़ेगी।

4. उकडीचे मोदक (Ukadiche Modak)

Ganesh Chaturthi 2025
यह महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध मोदक है। इसे बनाने के लिए नारियल, खोया, घी और चीनी चाहिए होगी। इसे उकडीचे नामक मशीन से बनाया जाता है, इसलिए इस मोदक का नाम ‘उकडीचे मोदक’ पड़ा। इस मोदक को स्टीम करके बनाया जाता है।

5. ड्राई फ्रूट मोदक (Dry Fruit Modak)

Ganesh Chaturthi 2025
ड्राई फ्रूट मोदक बिना चावल के आटे से बनने वाली मिठाई है। यह ड्राई फ्रूट को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर बनाया जाता है, इसमें खोया का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. फ्राइड मोदक (Fried Modak)

Ganesh Chaturthi 2025
इन मोदक को तलकर बनाया जाता है, इसमें नारियल, गुड़ और इलाइची पाउडर का मिश्रण भरना होता है। मोदक को पूरा बनाने के बाद उसे तेल या घी में अच्छे से कुरकुरा होने तक तला जाता है।

7. चंद्रकला मोदक (Chandrakala Modak)

Ganesh Chaturthi 2025
यह मोदक चंद्रमा के आकार का होता है, इसलिए इसे चंद्रकला मोदक कहा जाता है। इस मोदक में खोया और सूखे मेवे भरे जाते हैं और स्टीम करके यह तैयार किया जाता है।

8. पनीर मोदक (Paneer Modak)

Ganesh Chaturthi 2025

गणेश चतुर्थी पर आप स्वादिष्ट पनीर मोदक भी बना सकते हैं। इसे मसले हुए पनीर और सूखे मेवों से बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Wishes: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।