SBI के बाद Bank of India ने Anil Ambani को दिया झटका, ₹700 करोड़ के गलत इस्तेमाल के आरोप में अकाउंट फ्रीज

Summary :

Anil Ambani News Today:  रिलायंस कम्युनिकेशन के मालिक अनिल अंबानी ने की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के लोन खाते को फ्रॉड घोषित किया है। बैंक ऑफ इंडिया ने फाइलिंग ने बताया कि हमसे लिए गए 700 करोड़ के लोन का गलत इस्तेमाल किए गया था। बीओआई ने 2016 में कथित तौर पर धन के हेरफेर का हवाला दिया है। Anil Ambani News Today: 2016 में दिया था लोन हाल ही में आरकॉम ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि उसे 22 अगस्त…

Anil Ambani News Today:  रिलायंस कम्युनिकेशन के मालिक अनिल अंबानी ने की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के लोन खाते को फ्रॉड घोषित किया है। बैंक ऑफ इंडिया ने फाइलिंग ने बताया कि हमसे लिए गए 700 करोड़ के लोन का गलत इस्तेमाल किए गया था। बीओआई ने 2016 में कथित तौर पर धन के हेरफेर का हवाला दिया है।

Anil Ambani News Today: 2016 में दिया था लोन

Anil Ambani News Today
Anil Ambani News Today

हाल ही में आरकॉम ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि उसे 22 अगस्त को बैंक ऑफ इंडिया से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें 8 अगस्त को भेजे गए पत्र का जिक्र है। इस पत्र में बताया गया है कि बैंक ने कंपनी, उसके प्रमोटर और पूर्व निदेशक अनिल अंबानी तथा पूर्व निदेशक मंजरी अशोक कक्कड़ के लोन खातों को धोखाधड़ी की श्रेणी में वर्गीकृत कर दिया है। आरकॉम ने यह भी बताया कि अक्टूबर 2016 में प्राप्त इस ऋण की आधी राशि एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर दी गई थी, जबकि यह निवेश स्वीकृति पत्र में स्पष्ट रूप से रोका गया था।

Anil Ambani Account Freeze: पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप

यह पहला मौका नहीं है जब आरकॉम पर इस तरह के आरोप लगे हों। जून 2025 में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी कंपनी पर ऋण शर्तों के उल्लंघन और धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। एसबीआई की शिकायत के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अनिल अंबानी के आवास और रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कई परिसरों की तलाशी ली थी। बैंक का दावा है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी की कथित गड़बड़ियों की वजह से उसे 2929.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Anil Ambani News Today
Anil Ambani News Today

Anil Ambani Fraud News: अनिल अंबानी के प्रवक्ता की सफाई

इन आरोपों पर अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए सभी दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि एसबीआई की शिकायत 10 साल से अधिक पुराने मामलों से जुड़ी है। उस दौरान अनिल अंबानी कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे और कंपनी के दैनिक प्रबंधन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अंबानी सभी आरोपों का कानूनी रूप से मजबूती से बचाव करेंगे।

ये भी पढ़ें-  टैरिफ के जवाब में भारत का कड़ा एक्शन! डाक सेवाओं पर अमेरिका को दे दी बड़ी चोट

Neha Singh