Ganga Snan Rules: गंगा स्नान के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

1. बिना प्रणाम किए नदी में न उतरें
गंगा नदी में जाते ही सीधे डुबकी नहीं लगानी चाहिए। पानी में उतरने से पहले दोनों हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम करें। इसके बाद, पवित्र नदी में पैर रखने के लिए मां गंगा से मन ही मन माफी मांगें। फिर उनका आशीर्वाद लेकर ही पानी में डुबकी लगाएं। ऐसा करने से ही आपको अपनी पूजा और स्नान का पूरा फल मिलता है।
2. महिलाएं बालों को खुला न रखें
महिलाओं को गंगा नदी में स्नान करने से पहले अपने बालों को अच्छे से बांध लेना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, महिलाओं का खुले बालों में गंगा स्नान करना अच्छा नहीं माना जाता है। इसके साथ ही, पीरियड्स के दिनों में गंगा नदी में जाकर स्नान करना सही नहीं माना गया है।
3. बिना कपड़ों के डुबकी न लगाएं
गंगा नदी में कभी भी बिना कपड़ों के नहीं नहाना चाहिए। पवित्र नदी में हमेशा शरीर पर कपड़े पहनकर ही डुबकी लगानी चाहिए। बिना कपड़ों के पवित्र धागे या नदी में नहाना शास्त्रों में अशुभ और गलत माना गया है।

4. नदी के पास कपड़े और खुद को साफ न करें
गंगा नदी में या उसके किनारे बैठकर कभी भी अपने गंदे कपड़े नहीं धोने चाहिए, शास्त्रों में इसे पूरी तरह मना किया गया है। जो लोग ऐसा करते हैं, उन्हें गंगा स्नान का कोई पुण्य नहीं मिलता। इसके अलावा, नदी के पवित्र पानी में साबुन या शैंपू का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, नदी में कुल्ला न करें और न ही वहां गंदगी फैलाएं।


Download Android App
Download iOS App




