Home Plants Vastu Money: हिंदू धर्म में पौधों को वास्तु शास्त्र से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि अगर आप घर इन पौधों लगाते हैं, तो घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती है और परिवार में लोगों के बीच सुख समृद्धि बनी रहती है। कुछ पौधे सिर्फ सजावट ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि घर की एनर्जी पर भी काफी ज्यादा असर डालते हैं। कुछ पौधों को घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। मनी प्लांट वैसे तो हर घर में लगा मिलता है।
लेकिन शास्त्रों में माना जाता है कि मनी प्लांट्स पैसों को अपनी तरफ आकर्षित करने वाला पौधा होता है। इसे लगाने से पैसों से जुड़े हर काम बनने लगते हैं। इसके आलावा और भी कई पौधें हैं, जिससे घर में लगाने से सुख-समृद्धि और धन की कमी नहीं होती है।आइए जानते हैं Paise Badhane Wale Paudhe कौन-कौन से हैं।
Home Plants Vastu Money: सुख-समृद्धि के लिए घर में लगाएं ये पौधे
1. एरेका पाम

एरेका पाम एक ऐसा पौधा है जिसे घर में लगाने से सौभाग्य, धन और सकारात्मकता ऊर्जा का घर में प्रवाह होता है। ये घर और आस पास के वातावरण को और ज्यादा शांतिपूर्वक और सकारात्मक बनाता है। इसकी हरी पत्तियां आंखों को सुकून देती हैं। आप भी इसे अपने घर में लगाकर स्वास्थ्य और समृद्धि का लाभ ले सकते हैं।
2. स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट लगाने से ये घर को और भी ज्यादा खूबसूरत लुक देता है क्योंकि इसके पत्ते काफी लंबे, नुकीले और हरे रंग के होते हैं। अगर आप इस पौधे को घर में लगाते हैं तो इससे आपको कई फायदे मिलते हैं। ये घर के अंदर की हवा को और भी ज्यादा शुद्ध करता है, साथ ही आर्थिक तंगी खत्म करके घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करता है।अगर आपका कोई बिजनेस है, तो आप इस पौधे को अपने घर में जरूर लगाएं। ये बिजनेस ग्रोथ को तेजी से बढ़ाता है।
3. मनी प्लांट

मनी प्लांट का पौधा आपको हर घर में आसानी से देखने को मिल जाएगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे घर की सही दिशा में ही लगाने से आर्थिक तरक्की मिलती है। अगर आप अपने घर में मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में लगाते हैं। इससे सुख-समृद्धि और धन बढ़ोत्तरी के साथ सकारात्मकता ऊर्जा भी आती है। इस पौधे को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए। इसे कभी भी बाहर न लगाएं। अगर आप इसे बाहर लगाते हैं तो ये दूसरों की निगेटिव एनर्जी को अपनी ओर खींच सकता है।
4. जेड प्लांट

जेड प्लांट को घर में शांति लाने वाला पौधा माना जाता है अगर आप इसे अपने घर में लगाते हैं तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि और सफलता का आगमन होता है। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। इस पौधे की पत्तियों का आकार अंडाकार की तरह होता हैं। अगर आप भी अपने जीवन में सुख-समृद्धि और धन की किल्लत खत्म करना चाहते हैं तो आज ही अपने घर में इस पौधे को लगा सकते हैं।
5. लकी बम्बू प्लांट

इस पौधे को लोग अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं लोग इस पौधे को कांच के जार में पानी भरकर रखते हैं। लकी बम्बू प्लांट जीवन में सुख-समृद्धि और शुभता लाने वाला माना जाता है। ये पौधा जितना ज्यादा बढ़ता जाता है, उतना ही अच्छा माना जाता है। इसका सूखना घर में कलह और दरिद्रता लेकर आता है।
Also Read: रात के डरावने सपनों से हैं परेशान? चैन की नींद के लिए आजमाएं ये 7 आसान उपाय


Download Android App
Download iOS App




