रात के डरावने सपनों से हैं परेशान? चैन की नींद के लिए आजमाएं ये 7 आसान उपाय

Summary :

Astrological Remedies for Nightmares: रात को सोते समय हम अक्सर सपनों की रहस्यमयी दुनिया में पहुंच जाते हैं, जहां हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता। ये सपने कभी अच्छे होते हैं तो कभी इतने डरावने कि बच्चे हों या बड़े, अचानक डर कर जाग जाते हैं। कई बार इन डरावने सपनों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इन्हीं डरावने सपनों के कारण कई बार नींद टूट जाती है, और दोबारा सोने में दिक्कत आती है। Bure Sapne Kyu Aate Hai: बुरे सपने क्यों आते हैं? बुरे सपनों की वजह अक्सर मन में चल रहे गलत विचार, तनाव, किसी जगह पर…

Astrological Remedies for Nightmares: रात को सोते समय हम अक्सर सपनों की रहस्यमयी दुनिया में पहुंच जाते हैं, जहां हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता। ये सपने कभी अच्छे होते हैं तो कभी इतने डरावने कि बच्चे हों या बड़े, अचानक डर कर जाग जाते हैं। कई बार इन डरावने सपनों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इन्हीं डरावने सपनों के कारण कई बार नींद टूट जाती है, और दोबारा सोने में दिक्कत आती है।

Bure Sapne Kyu Aate Hai: बुरे सपने क्यों आते हैं?

Bure Sapne Kyu Aate Hai
Bure Sapne Kyu Aate Hai (Source: Social Media)
बुरे सपनों की वजह अक्सर मन में चल रहे गलत विचार, तनाव, किसी जगह पर नेगेटिव एनर्जी या फिर पितृदोष माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इंसान दिन भर चिंता या डर में रहता है, तो उसका अशांत मन सपनों में वैसी ही डरावनी चीजें देखने लगता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में राहु, केतु, शनि और चंद्रमा जैसे ग्रहों की खराब स्थिति भी बुरे सपनों का कारण बन सकती है। अगर आप भी ऐसे ही अजीब या डरावने सपनों से परेशान हैं और आपकी नींद खराब होती है, तो आपको नीचे दिए गए आसान उपाय जरूर अपनाने चाहिए।

Astrological Remedies for Nightmares: बुरे सपनों से बचने के उपाय

Astrological Remedies for Nightmares
Astrological Remedies for Nightmares (Source: Social Media)
  • मंत्रों का जाप: रात को सोने से पहले अपने भगवान या ईष्ट देव का ध्यान करें और उनके मंत्र को मन ही मन दोहराएं।
  • सूर्य देव की पूजा: सूर्य देव नकारात्मकता दूर करते हैं। रोज सुबह सूरज को जल चढ़ाएं और गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • बिस्तर साफ रखें: सिर्फ शरीर ही नहीं, बिस्तर का साफ होना भी जरूरी है। गंदी चादर तुरंत बदल दें और बेड के आसपास कचरा या गंदगी न रहने दें।
  • हनुमान चालीसा: हनुमान जी की पूजा बहुत फलदायी मानी जाती है। डरावने सपनों से बचने के लिए सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
  • स्वच्छता का ध्यान रखें: डरावने सपने आते हैं, तो सोने से पहले नहाकर साफ कपड़े पहनें। अगर नहा नहीं सकते, तो हाथ-पैर और चेहरा अच्छे से धोकर ही सोएं।
  • शिव जी की भक्ति: भगवान शिव हर तरह के डर को दूर करते हैं। बुरे सपनों से बचने के लिए सोने से पहले महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बहुत फायदेमंद होता है।
  • फिटकरी का उपाय: अगर बच्चे या बड़े डर कर उठ जाते हैं, तो उनके तकिए के नीचे फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा रख दें। यह उपाय मंगलवार या रविवार को करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-इस दिशा में सिर रखकर सोने से मिनटों में आ जाती है गहरी नींद, आज ही बदलें अपनी Sleeping Position

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।