[rank_math_breadcrumb]

Battleground 2 में अभिषेक मल्हान और खेसारी के बीच हुए लड़ाई!, यूट्यूबर बोले- ‘पलंग पर चढ़कर कमर नहीं लचकानी’

Abhishek Malhan On Khesari

Abhishek Malhan On Khesari: इन दिनों जिस रिएलिटी शो की हर जगह चर्चाएं हो रही है वो है बैटलग्राउंड 2 और हाल ही में इसके मेकर्स ने शो का नया प्रोमो भी रिलीज किया है, जिसमें ये भी साफ हो गया है कि चार टीमों के मालिक कौन-कौन हैं. इस रिएलिटी शो में हरियाणा बुल्स को संभालते हुए दिखेंगे खेसारी लाल यादव, दिल्ली डोमिनेटर्स टीम को संभालते दिखेंगे अभिषेक मल्हान, यूपी दबंग को संभालते दिखेंगे राहुल चौधरी और मुंबई स्ट्राइकर्स की मालकिन होंगी प्रियंका चाहर चौधरी.

Abhishek Malhan On Khesari: बैटलग्राउंड 2 में होंगे कितने कंटेस्टेंट्स? 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

वहीं, एक बार फिर से शिखर धवन इन चारों टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे. इसके अलावा ये भी खबर आई है कि इस शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं, जो हर दिन दिए हुए टास्कों को कंप्लीट करेंगे. जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस शो के खत्म होने पर एक फीमेल और एक मेल कंटेस्टेंट को विनर बनाया जाएगा, इसी के साथ उन्हें अल्टीमेट फिटनेस स्टार का खिताब भी मिलेगा.

Abhishek Malhan On Khesari
Abhishek Malhan On Khesari (Source: Social Media)

शो के प्रोमो में ही ये देखने को मिल गया है कि जंग कितनी तगड़ी होने वाली है. क्योंकि प्रोमो में ही चारों टीम के मालिक एक दूसरे पर तंज कसते हुए दिखाई दे रहे हैं. अगर आपको ना पता हो तो बता दें कि सीजन 1 के विनर थे अभिषेक मल्हान और अब वो इस शो में एक टीम को संभालते हुए दिखाई देने वाले हैं.

Abhishek Malhan On Khesari: खेसारी ने कसा अभिषेक मल्हान पर तंज

Abhishek Malhan On Khesari
Abhishek Malhan On Khesari (Source: Social Media)

जारी किए गए प्रोमो में खेसारी लाल यादव कहते हुए नजर आए कि, ‘माहौल भी बढ़िया है, खिलाड़ी भी बढ़िया है. लेकिन ये मेंटोर कहां से उठा लाए.ये सीरियस बेटल ग्राउंड है, यहां कैमरा लेकर हैलो गाईज बोलने का शो थोड़ी है.’ इस पर अभिषेक मल्हान ने कमेंट करते हुए कहा कि, ‘कहने को तो हम भी कह सकते हैं कि ये शो पलंग पर चढ़कर कमर लचकाने का गेम नहीं है. इनसे बोलो ये नए-नए आए हैं, थोड़ा चिल करें.’

इसके जवाब मे प्रियंका चाहर चौधरी कहती हैं कि, ‘नए-नए आए हैं थोड़ा चिल करो, मॉय फुट..ये ऐसे इंसान है पहले तो मजाक उड़ाओ और फिर कोई कुछ बोले तो ट्रिगर हो जाए’. इसके बाद, राहुल चौधरी कहते हैं कि ‘माना प्रियंका इच्छाधारी नागिन है इसका मतलब क्या है कि जो भी इच्छा होगी वो बोलेगी.’ इतने में, शिखर धवन आकर कहते हैं कि जो मिट्टी से जुड़ा होगा मेडल वही लेकर जाएगा. खैर इस गेम में कौन जीतेगा और कौन नहीं इसके बारे में तो तब ही पता चल पाएगा जब ये शो स्ट्रीम होगा.

Read More: Jannat Zubair के प्यार में मरने को तैयार हुए एल्विश यादव!, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।