धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपों के बीच TCS ने सस्पैंड की नासिक यूनिट, कहा कैम्पस न आएं कर्मचारी

Summary :

TCS Suspend Nasik Unit: नासिक में टीसीएस मामला चर्चा विषय बना हुआ है. राज्य में इसे लेकर विवाद जोरों पर है. इस बीच खबर है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने नासिक यूनिट में संचालन अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है. कंपनी ने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे कैंपस में रिपोर्ट न करें. साथ ही नासिक यूनिट में नई भर्तियां भी रोक लगा दी गई है. सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच पूरी होने तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है. यह फैसला नासिक स्थित टीसीएस के बीपीओ यूनिट में लगे गंभीर आरोपों के बाद लिया…

TCS Suspend Nasik Unit: नासिक में टीसीएस मामला चर्चा विषय बना हुआ है. राज्य में इसे लेकर विवाद जोरों पर है. इस बीच खबर है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने नासिक यूनिट में संचालन अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है.

कंपनी ने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे कैंपस में रिपोर्ट न करें. साथ ही नासिक यूनिट में नई भर्तियां भी रोक लगा दी गई है. सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच पूरी होने तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है. यह फैसला नासिक स्थित टीसीएस के बीपीओ यूनिट में लगे गंभीर आरोपों के बाद लिया गया, जिसमें ऑफिस कुछ कर्मचारियों पर आरोप है कि वे यौन उत्पीड़न, जबरन धार्मिक रूपांतरण और महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार में शामिल रहे हैं.

TCS Suspend Nasik Unit: 7 कर्मचारी गिरफ्तार

TCS Suspend Nasik Unit
TCS Suspend Nasik Unit (Source: Social Media)

इस मामले में 7 कर्चारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक एचआर मैनेजर शामिल है. वहीं इस मामले अब तक 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं. इस विवाद के बढ़ने के तुरंत बाद TCS ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है.

कम्पनी ने दलील दी है कि यौन उत्पीडन को लेकर कम्पनी की जीरो टोलरेंस है, जैसे ही मामले की जानकारी कम्पनी को हुई तुंरत कार्रवाई की गई. वहीं कम्पनी ने पुलिस के साथ हर संभव जांच सहयोग में मदद करने का आश्वासन दिया है.

Mastermind of TCS Nashik Case Controversy: कौन हैं मास्टरमाइंड

बता दें इस मामले में 2 लोगों को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. पुलिस ने तौसिफ अत्तार और निदा खान इस पूरे रैकेट के सरगना माना है. माना जा रहा है कि 2022 से यह मामला चल रहा था. जहां, महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण व मानसिक प्रताड़ना समेत जबरन धर्म परिवर्तन जैसे काम किए जाते थे. इस मामले में पीड़ितों ने कई शिकायत HR विभाग में की लेकिन इन मामलों को नजरअंदाज कर दिया गया.

बता इस मामले को SIT संभाल रही है जो आरोपियों की बैंक डिटेल्स, ऑफिस की सीसीटीवी फूटेज और ईमेल्स को खंगाल रही हैं. यह मामला राज्य में सबसे बड़ा मामला बन कर सामने आया है. फिलहाल कम्पनी ने अपनी इस ब्रांच को सस्पैंड कर दिया है.

यह भी पढ़ें – ‘अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम केवल हिंदुओं को ही नौकरी देंगे…’, TCS धर्मांतरण विवाद पर कट्टरपंथियों का जिक्र कर खूब बरसे नितेश राणे!

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।