Jannat Zubair के प्यार में मरने को तैयार हुए एल्विश यादव!, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

Elvish Yadav And Jannat Zubair

Elvish Yadav And Jannat Zubair: कलर्स टीवी पर टेलिकास्ट होने वाले शो लाफ्टर शेफ्स ने फैंस को कई मजेदार जोड़ियां दिखाई हैं. लेकिन जो जोड़ी हर किसी को पसंद आती है वो है पॉपुलर इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव और एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की बेमिसाल जोड़ी. शो में इन दोनों की नोकझोंक अक्सर फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है और कई लोग उनकी जोड़ी को ‘प्यारा’ भी कहते हैं.

ये जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आई है कि इन्हें फैंस ने प्यार से ‘जनविश’ नाम तक दे दिया था. लेकिन कई टाइम से इन दोनों को साथ में ना देखकर लोगों को ये लगने लगा था कि कही इनके बीच किसी तरह की लड़ाई तो नहीं हो गई. पर हाल ही में आई एक वीडियो ने सभी के सवालों का जवाब दे दिया है.

Elvish Yadav And Jannat Zubair: ‘जनविश’ का नया वीडियो देख एक्साइटेड हुए फैंस

Elvish Yadav And Jannat Zubair
Elvish Yadav And Jannat Zubair (Source: Social Media)

दरअसल सोशल मीडिया पर हाल ही में एल्विश और जन्नत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों फिर से फैंस को एंटरटेन करते दिखाई दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो में ‘जनविश’ का वहीं पुराना एक दूसरे को छेड़ने वाला अंदाज साफ देखा जा सकता है. अगर वीडियो को लेकर बात करें तो इसमें एल्विश गाना गाते हुए जन्नत को कह रहे हैं कि, ‘तुम ना मिली तो मर जाऊंगा सनम’. जिसपर जवाब देते हुए जन्नत कहती हैं कि ‘मर’. फिर इसके जवाब में एल्विश फिर गाना शुरू करते हैं और बोलते हैं कि ‘किसी के इश्क में खुद को मिटा लूं, हो नहीं सकता’.

Elvish Yadav And Jannat Zubair: लोगों ने ‘जनविश’ पर किया कमेंट

एल्विश और जन्नत का वायरल वीडियो यहां वायरल वीडियो पर क्लिक कर के देखें: Viral Video

बस फिर क्या था इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इनकी जोड़ी की वापसी देखकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करनी शुरू कर दी है. कोई उन्हें ‘क्यूट कपल’ कह रहा हैं, तो कोई उन्हें एक साथ वापसी करने की बधाई देता दिखाई दे रहा है. वहीं किसी की चाहत है कि ये दोनों लाफ्टर शेफ्स के बस एक एपिसोड में फिर से बौतर पार्टनर दिखाई दें. हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.

Elvish Yadav And Jannat Zubair: पहले भी उड़ी थी रिलेशनशिप की अफवाह

Elvish Yadav And Jannat Zubair
Elvish Yadav And Jannat Zubair (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लाफ्टर शेफ्स शो के अलावा भी ये दोनों कपल एक म्यूजिक सॉन्ग में साथ नजर आए थे, जिसका नाम था ‘तेरे दिल में’. उस गानें में दर्शकों ने इन दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया था और कई लोगों ने यहां तक कह दिया था कि ये रिलेशनशिप में हैं. हालांकि रिलेशनशिप को लेकर इन दोनों ने अपनी ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी थी. पर वीडियो में इनका बॉन्ड ही इतना स्ट्रांग था कि हर किसी को ये लगने लगा था कि ये एक दूसरे के प्यार में हैं.

Read More: Ranveer Allahabadia ने कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप, जानें किसके साथ चल रहा है इंफ्लुएंसर का चक्कर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।