होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: ट्रंप

Summary :

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी कर ईरान की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का संकल्प ले आगे बढ़ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चीन प्रसन्न होगा कि वो “होर्मुज को हमेशा के लिए खोल रहे हैं।” ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने शी जिनपिंग की दोस्ती, ईरान को हथियार न मुहैया कराने, स्मार्ट तरीकों और लड़ाई से बेहतर विकल्प की ओर इशारा किया। चीन के साथ मिलकर काम करने का संकेत देते हुए कहा, “चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा…

वाशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी कर ईरान की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का संकल्प ले आगे बढ़ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चीन प्रसन्न होगा कि वो “होर्मुज को हमेशा के लिए खोल रहे हैं।”

ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने शी जिनपिंग की दोस्ती, ईरान को हथियार न मुहैया कराने, स्मार्ट तरीकों और लड़ाई से बेहतर विकल्प की ओर इशारा किया।

चीन के साथ मिलकर काम करने का संकेत देते हुए कहा, “चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज स्ट्रेट को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं—और दुनिया के लिए भी। ऐसी हालत फिर कभी नहीं होगी।”

इसके बाद उन्होंने ईरान को चीन के राजीनामे और जिनपिंग के गले लगने की बात कही, कहा कि वे ईरान को हथियार न भेजने पर राजी हो गए हैं। जब मैं कुछ हफ्तों में वहां पहुंचूंगा तो राष्ट्रपति शी मुझे कसकर गले लगा लेंगे। हम साथ मिलकर स्मार्ट तरीके से और बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं!

आखिर में चिर परिचित अंदाज में लड़ाई से बेहतर विकल्प की ओर इशारा करते हुए आगे कहा कि क्या यह लड़ाई से बेहतर नहीं है??? लेकिन याद रखना, अगर हमें लड़ना पड़े तो हम लड़ने में बहुत अच्छे हैं—किसी और से कहीं बेहतर!!!

बुधवार को ही फॉक्स न्यूज पर ट्रंप का एक इंटरव्यू ब्रॉडकास्ट हुआ, जिसमें उन्होंने दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें बताया कि चीन ईरान को हथियार नहीं दे रहा। ट्रंप ने कहा कि उन्हें खबरें मिली थीं कि चीन ईरान को हथियार दे रहा है, जिसके बाद जिनपिंग को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी।

मंगलवार को ही चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नाकेबंदी के बीच ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजिंग, ईरान को हथियार मुहैया कराता है। टैरिफ की धमकी पर कहा कि अगर अमेरिका इन आरोपों के आधार पर चीन पर टैरिफ बढ़ाता है, तो चीन जवाबी कार्रवाई करेगा।

–आईएएनएस

केआर/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.