Best Direction to Sleep: कई बार लोग पूरी रात सोने के बाद भी सुबह थका हुआ महसूस करते हैं। इसकी वजह सिर्फ खराब आदतें ही नहीं, बल्कि गलत दिशा में सिर रखकर सोना भी हो सकती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि सोने की दिशा का हमारे दिमाग और शरीर पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खाने-पीने पर तो ध्यान देते हैं, पर यह भूल जाते हैं कि सिर किस तरफ है। सही दिशा शरीर की एनर्जी को बैलेंस रखने में मदद करती है। आइए जानें किन दिशाओं में सिर करके सोना अच्छा होता है।
Best Direction to Sleep: दक्षिण दिशा में सिर रखने के फायदे (South Direction)

वास्तु के हिसाब से दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना सबसे अच्छा होता है। यह दिशा मजबूती और शांति देती है। इस तरफ सिर करके सोने से शरीर का तालमेल पृथ्वी की मैग्नेटिक पावर के साथ सही बैठता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, गहरी नींद, बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पूर्व दिशा से मिलती है शांति (East Direction)
पूर्व दिशा को ज्ञान और पॉजिटिविटी की दिशा माना जाता है। अगर आप इस तरफ सिर करके सोते हैं, तो मन शांत रहता है और तनाव कम होता है। जो लोग बहुत ज्यादा सोचते हैं या दिमागी काम ज्यादा करते हैं, उनके लिए यह दिशा बहुत फायदेमंद है। इस दिशा में सिर करके सोने में एकाग्रता भी बढ़ती है।
उत्तर दिशा में क्यों न सोएं? (North Direction)
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में सिर रखकर कभी नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से शरीर और पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के बीच असंतुलन हो जाता है। इसकी वजह से सिरदर्द, बेचैनी और नींद टूटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




