Vastu Tips for Broken Items: वास्तु के अनुसार घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए साफ-सफाई और सही वस्तुओं का होना बहुत जरूरी है। अक्सर हम अनजाने में टूटी-फूटी चीजें घर में रख लेते हैं, जो धीरे-धीरे तनाव और पैसों की तंगी का कारण बनती हैं। इसलिए यह समझना जरूरी है कि हमें घर में क्या नहीं रखना चाहिए।
Vastu Tips for Broken Items: टूटी चीजें क्यों होती हैं अशुभ?

1. टूटे-फूटे बर्तन
कई लोग थोड़े से टूटे या चटके हुए बर्तनों का इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से यह गलत है। टूटे बर्तनों में खाना बनाना या खाना खाने से घर में गरीबी आती है और सुख-समृद्धि कम होने लगती है।
2. टूटा हुआ शीशा
अगर घर का आईना, खिड़की या कोई भी कांच टूट जाए, तो उसे तुरंत फेंक दें। टूटा कांच शुक्र ग्रह पर बुरा असर डालता है और घर में नकारात्मकता फैलाता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और आपसी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।
3. टूटा हुआ पलंग
पति-पत्नी को कभी भी टूटे हुए पलंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे उनके रिश्ते में तनाव, झगड़े और दूरियां बढ़ सकती हैं। टूटा हुआ फर्नीचर घर की तरक्की को रोकता है और शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां खड़ी करता है।


Download Android App
Download iOS App




