Kharmas 2026: इन चीजों के दान से चमक उठेगी आपकी किस्मत, जीवन की बाधाएं होंगी दूर

Summary :

Kharmas 2026 Me Kya Daan Kare: साल 2026 में आज यानी 15 मार्च से खरमास की शुरूआत हो चुकी है, जिसका समापन 14 अप्रैल को होगा। यह लगभग एक महीने तक चलता है। इस पूरे महीने में कुछ खास नियमों का पालन करना अच्छा माना जाता है। हिंदू धर्म में खरमास को शुभ कार्यों के लिए सही नहीं माना जाता। हालांकि इस दौरान मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से यह समय बहुत कीमती है। माना जाता है कि इस दौरान किया गया दान और पूजा-पाठ कई जन्मों का पुण्य दिलाता है। आइए जानें कि खरमास में किन…

Kharmas 2026 Me Kya Daan Kare: साल 2026 में आज यानी 15 मार्च से खरमास की शुरूआत हो चुकी है, जिसका समापन 14 अप्रैल को होगा। यह लगभग एक महीने तक चलता है। इस पूरे महीने में कुछ खास नियमों का पालन करना अच्छा माना जाता है। हिंदू धर्म में खरमास को शुभ कार्यों के लिए सही नहीं माना जाता। हालांकि इस दौरान मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से यह समय बहुत कीमती है। माना जाता है कि इस दौरान किया गया दान और पूजा-पाठ कई जन्मों का पुण्य दिलाता है। आइए जानें कि खरमास में किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

Kharmas 2026 Me Kya Daan Kare: खरमास में इन चीजों का दान करना है फलदायी

Kharmas 2026 Me Kya Daan Kare
Kharmas 2026 Me Kya Daan Kare (Source: Social Media)
1. अन्नदान: इसे सबसे बड़ा दान माना गया है। गेहूं, चावल या दाल दान करने से घर में बरकत आती है और कभी खाने की कमी नहीं होती।
2. गुड़ और तिल: इनका दान करना बहुत शुभ होता है। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
3. घी और शहद: शुद्ध देसी घी और शहद दान करने से अच्छी सेहत और शारीरिक ताकत मिलती है। इसे मंदिर या किसी ब्राह्मण को देना चाहिए।
4. तांबे के बर्तन: ज्योतिष में तांबे का संबंध सूर्य देव से है। तांबे की वस्तुएं दान करने से करियर की रुकावटें दूर होती हैं और सूर्य दोष मिटता है।
5. पीली वस्तुएं: सूर्य अभी मीन राशि (जो गुरु की राशि है) में हैं, इसलिए पीली चीजों का दान करना बहुत असरदार है। आप चने की दाल, हल्दी, पीले फल या पीले कपड़े दान करके गुरु और सूर्य दोनों का आशीर्वाद पा सकते हैं।

Kharmas Kya Hota Hai: खरमास क्या है?

Kharmas Kya Hota Hai
Kharmas Kya Hota Hai (Source: Social Media)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लगता है। इस दौरान सूर्य की स्थिति ऐसी होती है कि कोई भी मांगलिक काम शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त नहीं बन पाता। इसलिए, इस महीने में बड़े और शुभ कार्यों को करना मना होता है। हालांकि, यह समय भगवान की भक्ति, मंत्र जाप और दान-पुण्य के लिए बहुत ही फलदायी माना गया है।
Disclaimer: यहां बताई गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।