Vastu Tips for Kharmas 2026: हिंदू धर्म में खरमास आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इस वर्ष खरमास की शुरूआत 15 मार्च 2026 से हो रही है और इसका समापन 14 अप्रैल 2026 को होगा। यह समय ईश्वर की आराधना, मंत्र जप और दान-पुण्य के लिए बहुत फलदायी माना गया है। हालांकि, इस दौरान विवाह और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों को वर्जित माना जाता है। मान्यता है कि खरमास के दौरान किए गए कुछ सरल उपाय घर की नकारात्मकता को मिटाकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। आइए, जानते हैं उन आसान उपायों के बारे में, जिन्हें आप घर बैठे अपना सकते हैं।
Vastu Tips for Kharmas 2026: खरमास के लिए वास्तु उपाय
1. सूर्य देव को जल दें: वैसे तो प्रति दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। लेकिन खरमास के दौरान इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इन दिनों सुबह नहाने के बाद तांबे के लोटे में पानी, थोड़ा गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य देव को चढ़ाएं। साथ में “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र जपें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
2. तुलसी के पास दीपक जलाएं: खरमास के दौरान रोज शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र बोलें। इससे घर में शांति बनी रहती है।
3. कपूर का धुआं करें: हफ्ते में एक या दो बार घर में कपूर जलाएं और उसका धुआं घर के सभी कमरों में दिखाएं। इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर का माहौल खुशनुमा रहता है।
4. पीले रंग का इस्तेमाल करें: खरमास में पीला रंग शुभ माना जाता है। पूजा में पीले फूल चढ़ाएं और हो सके तो खुद भी पीले कपड़े पहनें। जरूरतमंदों को बेसन के लड्डू या चने की दाल दान करें, इससे किस्मत के बंद दरवाजे खुलते हैं।
5. घर का ईशान कोण साफ रखें: घर का उत्तर-पूर्व (ईशान) कोना हमेशा साफ-सुथरा रखें। वहां भारी सामान या कबाड़ न जमा करें। इसे भगवान का स्थान माना जाता है, इसे साफ रखने से घर में धन की बरकत होती है।